फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Communal tension erupts after children throw stones at Durga Puja pandal

Prayagraj News: बच्चों में विवाद के बाद दुर्गा पूजा पंडाल पर ढेला फेंकने से सांप्रदायिक तनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Communal tension erupts after children throw stones at Durga Puja pandal
दो बच्चों में आपसी विवाद के बाद एक पक्ष की ओर से दुर्गा पूजा पंडाल पर मिट्टी के ढेले फेंकने के बाद माहाैल गरमा गया। दोनों पक्षों के अलग-अलग समुदाय से जुड़े होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने आठ नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

मेजा के कोटहा गांव में सुनील कुमार ने अपने घर के पास मां दुर्गा का पंडाल सजाया है। सोमवार रात पूजा-अर्चना के बाद अचानक पंडाल पर मिट्टी के ढेले गिरने लगे। इससे माैके पर अफरातफरी मच गई। भाजपा मंडल मेजा अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। इसके बाद एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि दो बच्चों के विवाद के चलते यह मामला हुआ। एक बच्चा मां दुर्गा के पंडाल में छिप गया था। इसके बाद दूसरे बच्चे ने पंडाल में मिट्टी का ढेला फेंकना शुरू कर दिया। पंडाल पर फेंके गए मिट्टी के ढेलों से गांव में दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। मामले में आठ लोगों को थाने लाया गया है, जो नाबालिग हैं। घटना के बाद हिंदू संगठनों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी यमुनापार विवेक चंद्र यादव ने भी माैका मुआयना किया है। उन्होंने बताया कि एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed