फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   communal post on social media

देवी-देवताओं के बारे में अशोभनीय टिप्पणी करने में महिला गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2020 12:58 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
communal post on social media
communal post on social media - फोटो : ALDCOMPACT
- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
विज्ञापन

- पुलिस ने खुद मामला संज्ञान ले दर्ज किया केस
प्रयागराज। देवी देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में मंगलवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रही थी। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए महिला के खिलाफ खुल्दाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया है। देर रात तक पुलिस महिला से पूछताछ में जुटी हुई थी।
खुल्दाबाद थाने के एसआई प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह गश्त करते हुए मंसूरअली पार्क के पास पहुंचे। इसी दौरान वहां कुछ युवक मोबाइल पर वीडियो देखकर चर्चा करते मिले। जानकारी पर पता चला कि हीर खान नाम की महिला ने यू ट्यूब पर वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वह देवी देवताओं के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करते दिखाई पड़ रही है। उसका यह कृत्य धार्मिक भावनाएं भड़काने, दो समुदायों में वैमनस्यता फैलाने व लोकशांति बनाने में अवरोध पैदा करने वाला है।
विज्ञापन

एसआई की तहरीर के आधार पर हीर खान के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पता चला कि वीडियो में दिख रही महिला सना उर्फ हीर उर्फ परी पुत्री हारून निवासी नुरुल्लाह रोड खुल्दाबाद की रहने वाली है। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। सना के पिता का इंतकाल हो चुका है और वह अपने चाचा तथा मां के साथ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि इससे पहले भी सना ने यू ट्यूब पर वीडियो डाले थे। खुल्दाबाद थाने में पकड़ी गई आरोपी महिला से पुलिस देर रात तक पूछताछ में जुटी रही। कई आला अफसरों ने भी थाने में पहुंचकर महिला से पूछताछ की। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही थी कि महिला का किसी संगठन से कोई संबंध तो नहीं है। फिलहाल उसका मोबाइल और लैपटॉप कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस उसके जीमेल व अन्य सोशल मीडिया अकाउंट के साथ यूट्यूब चैनल के बारे में भी जांच पड़ताल करती रही, जिसके लिए साइबर एक्सपर्ट्स की भी मदद ली गई।
‘ब्लैक डे 5 अगस्त’ के नाम से यू ट्यूब चैनल
सूत्रों का कहना है कि हीर खान का ‘ब्लैक डे 5 अगस्त’ नाम से यू-ट्यूब चैनल है। 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्त्रस्म था और इसके विरोध में ही उसने अपने चैनल का नाम भी ‘ब्लैक डे 5 अगस्त’ रखा। उसने 23 अगस्त को एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें हिंदू-देवताओं पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था।

उसका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। 24 अगस्त को अपलोड किए गए एक अन्य वीडियो में हीर खान दावा करती है कि वह पिछले दो वर्षों से हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रही है। हीर खान के यू-ट्यूब चैनल पर इस साल 4 जनवरी से वीडियो अपलोड किए जाते रहे हैं। हीर खान के इस यू-ट्यूब चैनल को 5 लाख 10 हजार से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। अपने यू-ट्यूब चैनल के जरिए हीर खान नफरत फैलाने का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed