फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Commotion in Congress meeting , led the assault

कांग्रेस की बैठक में हंगामा, मारपीट की नौबत

Thu, 02 Jun 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 02 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Commotion in Congress meeting , led the assault
कांग्रेस की मीट‌िंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
कांग्रेस की टूरिस्ट बंगलो में आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत बन आई। हालांकि कुछ पदाधिकारियों ने किसी तरह से समझाबुझाकर मामले शांत कराया। पदाधिकारियों में दलित पदाधिकारियों को बोलने का मौका दिया जाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। बैठक में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस केंद्रीय कमेटी के सचिव राणा गोस्वामी आए थे। इसमें ब्लाक अध्यक्षों को बुलाया गया था लेकिन कई पदाधिकारी बिना बुलाए ही पहुंच गए थे। विवाद उन्हीं लोगों की ओर से शुरू किया गया।
विज्ञापन


केंद्रीय सचिव राणा गोस्वामी ने कांग्रेसी नेताओं को अपने रवैये में बदलाव लाने की नसीहत दी। कहा कि ऊपर से थोपे जाने वाले प्रत्याशियों से कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता है। इसलिए प्रत्याशियों का चयन निचले स्तर से शुरू किया जाए। बैठक में ब्लाक अध्यक्षों को भी बोलने का मौका दिया गया। इसके बाद बैठक में मौजूद रहे पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाए कि उन्होंने दलितों को बोलने का मौका नहीं दिया। इसको लेकर कहासुनी जिलाध्यक्ष अनिल दुबे से कहासुनी शुरू हो गई।

विज्ञापन

 

 

जिलाध्यक्ष अनिल दुबे ने कहा कि बैठक ब्लाक अध्यक्षों की थी, जो भी ब्लाक अध्यक्ष हैं उनको बोलने का मौका दिया गया। दलित नेताओं को बोलने देने जैसी कोई बात नहीं है। फिलहाल इस बात को लेकर दोनों पक्ष के समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। हालांकि बाद में पार्टी के और पदाधिकारियों ने किसी तरह से कहकर मामला शांत करा दिया। बैठक में इलाहाबाद के साथ प्रतापगढ़, कौशाम्बी जिले के ब्लाक अध्यक्ष आए थे। इसके अलावा शहर अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, नरसिंह मिश्रा, तलत अजीम, किशोर वार्ष्णेय, अवधेश त्रिपाठी, क्रांति शुक्ला, फुजैल हाशिमी, मुकुंद तिवारी, रईस अहमद आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल की दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर कांग्रेसियों ने बुधवार को बालसन चौराहा और सुभाष चौराहे पर अलग-अलग प्रदर्शन करते हुए पीएम का पुतला फूंका । उन्होंने कहा कि जनता से अच्छे दिन का वादा किया गया लेकिन वह केवल महंगाई की मार झेल रही है। उन्होंने कहा कि सर्विस टैक्स, पेट्रोल और घरेलू गैसों की दामों में बढ़ोत्तरी कर साबित कर दिया कि वह जनता के साथ धोखा कर रही है। इस मौके पर अभिन्न वार्ष्णेय, वीरेंद्र सोनकर, अनिल चौधरी, इरफानुल हक, परवेज सिद्दकी, राजेश यादव, श्रीशचंद्र दूबे, हसीब अहमद, जीशान अहमद, अजीत पासी, जितेंद्र तिवारी, अनुज श्रीवास्तव, रितेश हेला आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed