इलाहाबाद विवि : रजिस्ट्रेशन के बाद तैयार होगी कॉमन मेरिट, विवि और कॉलेज से जारी होंगे अलग-अलग कटऑफ
यूजी प्रवेश के चेयरमैन प्रो. जेके पति के अनुसार कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक कर उन्हें नए फीस स्ट्रक्चर से अवगत करा दिया गया है। साथ ही बताया गया है कि 15 अक्तूबर को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इविवि एवं कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक कॉमन मेरिट तैयार की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में स्नातक (यूजी) प्रवेश के लिए मंगलवार तक तकरीबन 41 हजार अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से मेरिट तैयार कर संघटक महाविद्यालयों को भेज दी जाएगी। कॉलेज में यूजी दाखिले की प्रक्रिया को लेकर प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से स्थिति स्पष्ट की चुकी है। यूजी प्रवेश के चेयरमैन प्रो. जेके पति के अनुसार कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक कर उन्हें नए फीस स्ट्रक्चर से अवगत करा दिया गया है। साथ ही बताया गया है कि 15 अक्तूबर को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इविवि एवं कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक कॉमन मेरिट तैयार की जाएगी।
इसके बाद विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रवेश के लिए अपने-अपने हिसाब से कटऑफ जारी करेंगे। इस बार ईसीसी एवं हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज समें सभी संघटक कॉलेजों में यूजी प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। इविवि में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएएलएलबी, बीएफए एवं बीपीए की तकरीबन 17 हजार सीटों पर प्रवेश होने हैं। अब तक रजिस्ट्रेशन कराने वाले 41 हजार में से तकरीबन 27 हजार अभ्यर्थी पंजीकरण शुल्क जमा कर चुके हैं।
इविवि में पीजी प्रवेश के लिए नए कटऑफ जारी
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में विभिन्न पाठ्यक्रमों में पीजी प्रवेश और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के अलग-अलग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नए कटऑफ जारी किए गए हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को 12 से 14 अक्तूबर के बीच अपराह्न दो बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं डाक्यूमेंट अपलोडिंग और शाम पांच बजे तक ऑनलाइन अभिलेख सत्यापन एवं फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी है।
कटऑफ
बीसीए- अनारक्षित 114 अंक या अधिक, ओबीसी 86 या अधिक, ईडब्लयूएस 96 या अधिक, एससी, एसटी सभी अभ्यर्थी
पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बीसीए एंड एमसीए (डाटा साइंस)- अनारक्षित 102 या अधिक, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी, एसटी सभी अभ्यर्थी
एमसीए- अनारक्षित 186 या अधिक, ईडब्ल्यूएस 174 या अधिक, ओबीसी 162 या अधिक, एससी 150 या अधिक, एसटी सभी अभ्यर्थी
पीजीडीसीए- सभी वर्ग के अभ्यर्थी
बीए इन मीडिया स्टडीज- सभी वर्ग के अभ्यर्थी
एमएससी फूड टेक्नोलॉजी- अनारक्षित 160 या अधिक, ओबीसी 132 या अधिक, एससी 126 या अधिक, एसटी सभी अभ्यर्थी
एमटेक अर्थ सिस्टम साइंसेज- प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी
कंप्यूटर साइंस- अनारक्षित 127 या अधिक, ईडब्ल्यूएस 110 या अधिक, ओबीसी 112 या अधिक, एससी 91 या अधिक
बॉटनी- अनारक्षित 166 या अधिक, ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी 148 या अधिक, एससी 134 या अधिक, एसटी सभी अभ्यथ्री
एग्रीकल्चरल बॉटनी- ओबीसी 92 या अधिक, ईडब्ल्यूएस, एससी सभी अभ्यर्थी
भूगोल- अनारक्षित 184 या अधिक, ईडब्ल्यूएस 170 या अधिक, ओबीसी 162 या अधिक, एससी 136 या अधिक, एसटी 100 या अधिक
जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन- ईडब्ल्यूएस 120 या अधिक, ओबीसी 104 या अधिक, एससी एवं एसटी 88 या अधिक
प्राचीन इतिहास- ईडब्ल्यूएस 132 या अधिक, ओबीसी 126 या अधिक, एससी 114 या अधिक, एसटी सभी अभ्यर्थी
राजनीति विज्ञान- अनारक्षित 150 या अधिक, ईडब्ल्यूएस 140 या अधिक, ओबीसी 135 या अधिक, एससी 120 या अधिक, एसटी सभी अभ्यर्थी