{"_id":"601ee4b28ebc3e74a42af762","slug":"common-eligibility-test-cet-for-recruitment-in-ssc-railways-and-banking-in-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएससी, रेलवे एवं बैंकिंग में भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) सितंबर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएससी, रेलवे एवं बैंकिंग में भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) सितंबर में
Sun, 07 Feb 2021 12:20 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी), रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) और बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) से होने वाली भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) सितंबर 2021 में होगी। नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (एनआरए) की ओर से पहली बार सीईटी का आयोजन होगा। इस बारे में एक बार फिर से केंद्र सरकार की ओर से संसद को जानकारी दी गई है। इस बारे में परीक्षार्थियों के प्रश्नों के जवाब में केंद्रीय कार्मिक मंत्री ने ट्वीट करके बताया है कि कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए सरकार की ओर से तैयारी चल रही है। सरकार ने इसके लिए बजट का आवंटन कर दिया है।
सोशल मीडिया पर परीक्षार्थियों के सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया है कि एनआरए पहले चरण के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन करेगी। कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट करने के बाद परीक्षार्थियों को दूसरे चरण की परीक्षा सहित पूरा चयन एसएससी, आरआरबी एवं आईबीपीएस की ओर से कराया जाएगा। एनआरए की ओर से होने वाली सीईटी में मिले अंकों के आधार पर अभ्यर्थी संबंधित भर्ती एजेंसी की ओर से होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। एसएससी, रेलवे, बैंकिंग की भर्ती के बाद दूसरी परीक्षाओं को भी इसमें शामिल किया जाएगा। केंद्र की लगभग 20 भर्ती संस्थाएं परीक्षाओं का आयोजन करती हैं, इनको चरण बद्घ तरीके से सीईटी में शामिल कर दिया जाएगा।
एनआरए की ओर से ग्रुप बी एवं ग्रुप सी (गैर तकनीकी) पदों के लिए परीक्षार्थियों की स्क्रीनिंग करने के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट आयोजित करेगी। एनआरए वर्ष में दो बार ऑनलाइन माध्यम से सीईटी आयोजित करेगी। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान का कहना है कि सरकार की ओर से पिछले बजट में ही नई एजेंसी का गठन कर परीक्षा कराने की घोषणा की गई थी, अब नए बजट के बाद सरकार की ओर से इस बारे में स्पष्ट किए जाने के बाद तय है कि सरकार एसएससी, रेलवे एवं बैंकिंग के लिए पहले चरण की परीक्षा सीईटी के जरिए कराने जा रही है।