{"_id":"61b24893f3372b120f1088bc","slug":"committee-formed-in-ncr-for-operation-of-bharat-gaurav-train-allahabad-news-ald322305087","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत गौरव ट्रेन के संचालन के लिए एनसीआर में बनी कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत गौरव ट्रेन के संचालन के लिए एनसीआर में बनी कमेटी
विज्ञापन

प्रयागराज। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा ‘भारत गौरव ट्रेन’ शुरू करने की घोषणा के बाद उत्तर मध्य रेलवे जोन में इसके संचालन की तैयारी शुरू हो गई है। यहां प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एमएन ओझा के निर्देश पर उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ अफसरों की कमेटी एवं एक ग्राहक सेवा यूनिट का गठन किया गया है। देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही भारत गौरव ट्रेन का संचालन किया जाना है।
एनसीआर के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि पर्यटन क्षेत्र के पेशेवरों के साथ-साथ अन्य इच्छुक सेवा प्रदाता भी आसान प्रक्रियाओं को अपनाते हुए इस ट्रेन की बुकिंग कर सकते हैं। वह अपनी आवश्यकता के अनुसार रूट तय कर सकते हैं। ‘भारत गौरव ट्रेन’ में सेवा फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और पेंट्रीकार जैसे डिब्बों की बुकिंग करवाई जा सकती है। बुकिंग कराने वाली पार्टी कोचों के डिजाइन/ आंतरिक साज सज्जा के लिए स्वतंत्र होंगे। वह ट्रेन के भीतर और बाहर दोनों जगह ब्रांडिंग और विज्ञापन लगा सकेंगे। उत्तर मध्य रेलवे में भारत गौरव ट्रेनों की रजिस्ट्रेशन प्रक्त्रिस्या एवं उनके संचालन के लिए मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (यात्री सेवा) शशि कान्त सिंह से संपर्क किया जा सकता है।