फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Committee formed for Education Service Selection Commission, government may bring ordinance soon

हाईकोर्ट : शिक्षा सेवा चयन आयोग के लिए बनाई गई समिति, सरकार जल्द ला सकती है अध्यादेश

Wed, 31 May 2023 05:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 31 May 2023 05:29 PM IST
सार

उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव महेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा है कि यूपी सरकार सभी चयन आयोगों का एकीकरण कर नए शिक्षा सेवा चयन आयोग को बनाने के प्रति संवेदनशील है।

विज्ञापन
Committee formed for Education Service Selection Commission, government may bring ordinance soon
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव महेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा है कि यूपी सरकार सभी चयन आयोगों का एकीकरण कर नए शिक्षा सेवा चयन आयोग को बनाने के प्रति संवेदनशील है। जल्द ही इसका अध्यादेश भी ला सकती है। इसके लिए 12 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। मंगलवार की शाम मुख्यमंत्री ने इसी मुद्दे पर बैठक भी बुलाई है। हलफनामे के बाद कोर्ट ने 917 सहायक प्रोफेसर भर्ती मामले में मंगलवार को निर्णय टाल दिया। अब सुनवाई बुधवार को होगी।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने महेंद्र सिंह व तीन अन्य की याचिका पर यह आदेश दिया। याचियों की ओर से अधिवक्ता अनूप बर्नवाल ने कोर्ट में पेश अपर मुख्य सचिव के हलफनामे पर आपत्ति जताई। कोर्ट को बताया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग 2019 अधिनियम बनकर तैयार है, लेकिन सरकार अधिसूचना जारी नहीं कर रही है। यह यूपी सरकार की मामले को लंबित रखने की रणनीति है, इसीलिए नया अधिनियम लाने की बात कह रही है। कोर्ट मामले में आदेश पारित करे। कोर्ट ने मुख्यमंत्री के बैठक बुलाने की जानकारी मिलने के बाद सुनवाई एक दिन के लिए टाल दी।
विज्ञापन


इसके पहले कोर्ट ने यूपी सरकार को जवाब दाखिल करने का अंतिम मौका देते हुए उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को तलब किया था। याचिका में भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग की गई है। पर, उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग में कोरम पूरा न होने से अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अटका पड़ा है। कोर्ट ने कोरम पूरा कर भर्ती प्रक्रिया पूरा करने का आदेश दिया था, लेकिन यूपी सरकार कोरम पूरा नहीं कर सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed