फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   committee formed fo woman security in AU

हॉस्टलों में छात्राओं की सुरक्षा के लिए बनी कमेटी

Fri, 10 Jan 2020 01:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
committee formed fo woman security in AU
फूड रिव्यू कमेटी का भी गठन, हर 15 दिन में देगी रिपोर्ट
विज्ञापन

संरक्षकों, अधीक्षकों की बैठक में कुलपति ने लिए निर्णय
प्रयागराज, 9 जनवरी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के महिला हॉस्टल परिसर में छात्राओं की सुरक्षा के मसले पर राष्ट्रीय महिला आयोग की रिपोर्ट पर सरकार के ऐक्शन में आने बाद इविवि प्रशासन ने हॉस्टल परिसर में सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इविवि प्रशासन ने सुरक्षा कमेटी और फूड रिव्यू कमेटी का गठन कर दिया है। बृहस्पतिवार को इविवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो. केएस मिश्र की अध्यक्षता में हुई हॉस्टल के संरक्षकों एवं अधीक्षकों की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
कुछ दिनों पहले ही छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह के नेतृत्व में छात्र नेताओं और कार्यवाहक कुलपति के बीच वार्ता हुई थी। उस वक्त ज्ञापन के माध्यम से ये मांगें रखी गईं थीं। सुरक्षा कमेटी प्रो. शबनम हमीद और फूड रिव्यू कमेटी प्रो. अनुराधा अग्रवाल की अध्यक्षता में बनाई गई है। दोनों कमेटियां पांच-पांच सदस्यीय होंगी। सुरक्षा कमेटी हॉस्टल में छात्राओं की सुरक्षा के मामले देखेगी जबकि फूड रिव्यू कमेटी हॉस्टल की मेस में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता आदि परखेगी और हर 15 दिन में अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन

इसके अलावा गर्ल्स हॉस्टल के मेन गेट और किचन में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। हॉस्टल में विधि संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। छात्राओं की मेस कमेटी का भी जनरल हाउस में गठन किया जाएगा। मेस के कर्मचारियों को परिचय पत्र भी जारी किए जाएंगे और उन्हें निर्धारित ड्रेस में आना होगा। इसके अलावा शताब्दी हॉस्टल की खिड़कियों को भी जल्द बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक कुलपति ने एस्टेट मैनेजर को गर्ल्स हॉस्टल में दो माली तैनात करने को कहा है, जो प्रत्येक शनिवार गर्ल्स हॉस्टल में साफ-सफाई करेंगे। इसके अलावा हॉस्टल में पुरानी अनुपयोगी वस्तुओं की नीलामी कराने को भी कहा गया है। वहीं, इविवि के अभियंता को निर्देश दिए गए हैं कि वह जल्द ही हॉस्टल का निरीक्षण कर पंखे, हाईमास्ट लाइट आदि की मरम्मत का कार्य तत्काल पूरा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed