फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Commission extended the application dates for three recruitments, applications for Assistant Town Planne

यूपीपीएससी : आयोग ने बढ़ाईं तीन भर्तियों की आवेदन तिथियां, सहायक नगर नियोजक भर्ती के लिए आवेदन अब 21 सितंबर तक

Sun, 17 Sep 2023 03:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Sep 2023 03:33 PM IST
सार

आयोग ने सहायक नगर नियोजक परीक्षा-2023, स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) परीक्षा-2023 और स्टाफ नर्स आयुर्वेद (पुरुष/महिला) परीक्षा-2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथियां बढ़ाई हैं।

विज्ञापन
Commission extended the application dates for three recruitments, applications for Assistant Town Planne
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने तीन प्रमुख भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथियां तकनीकी कारणों से बढ़ा दी हैं। ऐसे में वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) के फेर में जिन अभ्यर्थयों के आवेदन फंसे हुए थे, उन्हें बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन


आयोग ने सहायक नगर नियोजक परीक्षा-2023, स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) परीक्षा-2023 और स्टाफ नर्स आयुर्वेद (पुरुष/महिला) परीक्षा-2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथियां बढ़ाई हैं। सहायक नगर नियोजक के 24 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हुई थी। आवेदन करने और ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर थी, जिसे अब 21 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) के 2240 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अगस्त से शुरू हुए थे। इनमें 171 पद स्टाफ नर्स (पुरुष) और 2069 पद स्टाफ नर्स (महिला) के हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने और ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर तक थी, जिसे बढ़ाकर अब 29 सितंबर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा स्टाफ नर्स आयुर्वेद (महिला/पुरुष) के 300 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने और ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि चार अक्तूबर से बढ़ाकर 11 अक्तूबर की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन चार सितंबर से शुरू हुए थे। 300 पदों में से स्टाफ नर्स आयुर्वेद (पुरुष) के 48 और स्टाफ नर्स आयुर्वेद (महिला) के 252 पद हैं।


दरअसल, आयोग ने एक अप्रैल 2023 से सभी प्रकार की भर्तियों के आवेदन में ओटीआर को अनिवार्य कर दिया है। बिना ओटीआर नंबर के आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। ओटीआर के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के 72 घंटे बाद ओटीआर नंबर प्राप्त होता है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने ओटीआर नहीं कराया है। आयोग के सूत्रों का कहना है कि अभ्यर्थी आवेदन से वंचित न रहें, इसके लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। वहीं, आयोग के सचिव अशोक कुमार के अनुसार तकनीकी कारणों से अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन की अंतिम तिथियां बढ़ाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed