{"_id":"6587ea4b3baa000a11093585","slug":"commission-did-not-clarify-the-position-on-spokesperson-gic-recruitment-confusion-regarding-lt-grade-teacher-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : प्रवक्ता जीआईसी भर्ती पर आयोग ने स्पष्ट नहीं की स्थिति, एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती को लेकर भी ऊहापोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : प्रवक्ता जीआईसी भर्ती पर आयोग ने स्पष्ट नहीं की स्थिति, एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती को लेकर भी ऊहापोह
Sun, 24 Dec 2023 01:52 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:52 PM IST
सार
आयोग को एलटी ग्रेड शिक्षक के छह हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए साल भर पहले अधियाचन मिल चुका है। वहीं, प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज के पदों पर भर्ती के लिए भी अधियाचन काफी पहले मिल चुका है।
विज्ञापन
शिक्षक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने यह तो स्पष्ट कर दिया कि पीसीएस-2024 और प्रवक्ता राजकीय डिग्री कॉलेज के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन शीघ्र जारी होने जा रहा है लेकिन प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) और एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के पदों पर भर्ती को लेकर स्थिति अब भी साफ नहीं है।
विज्ञापन
आयोग को एलटी ग्रेड शिक्षक के छह हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए साल भर पहले अधियाचन मिल चुका है। वहीं, प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज के पदों पर भर्ती के लिए भी अधियाचन काफी पहले मिल चुका है। समकक्ष अर्हता स्पष्ट न होने से दोनों भर्तियां फंसी हुईं हैं। वहीं, आयोग ने यह सूचना जारी कर दी है कि पीसीएस-2024 और प्रवक्ता राजकीय डिग्री कॉलेज का विज्ञापन जल्द ही जारी होने वाला है।
विज्ञापन
इसके लिए आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह भी दी है कि विज्ञापन जारी होने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि बिना ओटीआर के आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। आयोग की ओर से जारी की गई सूचना में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती और प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज भर्ती को शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में दोनों भर्तियों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
अभ्यर्थी चाहते हैं कि आयोग सार्वजनिक रूप से सूचना जारी करे कि इन दोनों भर्तियों में समकक्ष अर्हता को लेकर शासन स्तर से स्थिति स्पष्ट की गई या नहीं और दोनों भर्तियों का विज्ञापन कब तक जारी होने की उम्मीद है। प्रतियोगी छात्र मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान का कहना है कि अभ्यर्थी काफी समय से इन दोनों भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं। मोर्चा की ओर से इसी हफ्ते आयोग में धरना और ज्ञापन दिया जाएगा।