फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Commercial tax department fraud case

वाणिज्य कर विभाग आज सीबीआई को सौंपेगा जवाब

Wed, 05 Feb 2020 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Commercial tax department fraud case
Commercial tax department fraud case
फर्जी फर्म के नाम पर गोलमाल के आरोप में पांच सर्राफा कारोबारियों की हो रही छानबीन
विज्ञापन

प्रयागराज। फर्जी फर्म के नाम पर करोड़ों रुपये का गोलमाल करने वाले पांच सर्राफा कारोबारियों के मामले में वाणिज्य कर विभाग बुधवार को सीबीआई को जवाब सौंप देगा। अफसरों के अनुसार संबंधित व्यापारियों के पैन, मोबाइल नंबर, पता आदि डिटेल सीबीआई को दे दिए जाएंगे। हालांकि, ये नंबर तथा अन्य विवरण सही हैं या नहीं इस बारे में अफसर कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।

पांच सर्राफा कारोबारियों पर फर्जी तरीके से कारोबार करने का आरोप है। उन पर 2011 से ही पुराना सोना खरीदने और बेचने का आरोप है लेकिन नैनी के पते पर पंजीकृत सभी फर्में 2017 से गुम हो गईं। सीबीआई पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इसी मामले में पिछले दिनों यहां आई सीबीआई की टीम ने वाणिज्य कर विभाग से आरोपी कारोबारियों की बाबत जवाब मांगा था। वाणिज्य विभाग के डिप्टी कमिश्नर प्रशासन एके गौतम ने बताया की सीबीआई की ओर से मांगी गईं सूचनाएं एकत्रित कर ली गईं हैं। संबंधित व्यापारियों के पैन नंबर, मोबाइल नंबर, पता आदि विवरण सीबीआई को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अब आगे की कार्रवाई सीबीआई को करनी है। उनका कहना है कि कारोबारियों के मोबाइल नंबर, पता आदि की सत्यता को लेकर कुछ नहीं कहा कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed