फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Commander Work Engineer had said that there was a threat to his life, had sent a complaint letter to the CO

Prayagraj : कमांडर वर्क इंजीनियर जान को खतरा बताया था, सेंट्रल एयर कमांड के सीओ को भेजा था शिकायती पत्र

Wed, 02 Apr 2025 11:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Apr 2025 11:59 AM IST
सार

बमरौली एयरफोर्स कैंपस में कमांडर वर्क इंजीनियर एसएन मिश्र की हत्या में एक बड़ा खुलासा हुआ है। मिश्र को अपनी जान का खतरा महसूस होने पर उन्होंने उच्चाधिकारियों को पत्र देकर हत्या की आशंका जाहिर की। समय रहते अधिकारियों के सतर्क होने पर उनकी जान बच सकती थी। 

विज्ञापन
Commander Work Engineer had said that there was a threat to his life, had sent a complaint letter to the CO
सत्येंद्र नाथ मिश्रा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमांडर वर्क इंजीनियर (सीडब्ल्यूई) सत्येंद्र नारायण मिश्र की सुरक्षा के मामले में एक बड़ी बात सामने आई है। 13 मार्च की रात हुई घटना की लिखित शिकायत करने व जान का खतरा बताने के बावजूद मामले में एफआईआर नहीं दर्ज कराई गई। इसका खुलासा उस शिकायती पत्र से हुआ है, जो उन्होंने सेंट्रल एयर कमांड बमरौली के सीओ को भेजा था। यह शिकायती पत्र उन्होंने 15 मार्च को भेजा था। इसमें बताया था कि 13 मार्च की रात उनके आवास में सेंध लगाने का प्रयास किया गया। दो बदमाशों ने दरवाजे के बाहर लगे जाली के दरवाजे को कटर से काटने का प्रयास किया। आवाज सुनकर जागने पर उन्होंने ललकारा तो बदमाश भाग गए।

विज्ञापन


उन्होंने इसकी सूचना नॉर्थ कैंप के गार्ड रूम को दी तो एयरफोर्स पुलिस पहुंची। 14 मार्च की सुबह एक बदमाश के एक पैर का जूता परिसर की बाउंड्री के पास नाले में मिला, जिसे जांच टीम ने कब्जे में ले लिया। इसके अलावा एक चाकू, पाइप रॉड और ग्रिल कटर भी बरामद हुआ। इसके साथ ही दीवार पर पेड़ के पास लगे कंटीले तार भी काटे गए थे। उन्होंने पत्र में लिखा था कि इस घटना से उनकी जान व संपत्ति को खतरा है।
विज्ञापन


अफसर के परिजनों का कहना है कि शिकायत पर सुरक्षा बढ़ाई गई, हालांकि घटना वाली रात रात सुरक्षा नहीं थी। दरअसल इस घटना के कुछ दिन पहले ही परिजन बाहर से लौटे थे। परिजनों को आशंका है कि यात्रा पर जाने के दौरान ही सुरक्षा हटा ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

महज संयोग या साजिश : दोनों घटनाओं में रात 2:30 बजे ही पहुंचा हत्यारोपी

मामले में एक चौंकाने वाली बात यह है कि 28 व 13 मार्च की रात सत्येंद्र नारायण के घर चोरों के पहुंचने का समय लगभग एक है। पुलिस अफसरों ने बताया कि हत्या वाली रात आरोपी सत्येंद्र नारायण के घर पर रात 2:40 बजे करीब पहुंचा। उधर, कमांडर वर्क इंजीनियर ने पूर्व में हुई घटना के संबंध में भेजे गए शिकायती पत्र में बताया कि चोर 13 मार्च की रात भी करीब 2:30 बजे उनके घर पर पहुंचे। अब सवाल यह उठ रहा है कि यह महज संयोग है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है।

परिजन बोले- कई सवालों के जवाब मिलने बाकी, कोर्ट की निगरानी में हो जांच

अफसर के परिजनों ने मांग उठाई है कि इस हत्याकांड की कोर्ट की निगरानी में जांच कराई जानी चाहिए। उनका आरोप है कि पुलिस के खुलासे के बावजूद कई सवालों के जवाब मिलने बाकी हैं। उनका कहना है कि खुलासे के मुताबिक, आरोपी परिसर व घर से बखूबी परिचित था। ऐसे में वह तब क्यों नहीं आया, जब परिवार बाहर था और घरवाले यात्रा पर गए थे और एक दिन पहले ही वापस लौटे। घरवालों का आरोप यह भी है कि हत्या में जिस असलहे का प्रयोग किया गया, उसमें साइलेंसर लगा था, हालांकि पुलिस ने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है।

सवाल यह भी

उसने ऐसे घर को क्यों चुना, जहां हाल ही में एक घटना हुई थी और परिवार ने सुरक्षा की मांग की थी?
हाई सिक्योरिटी जाने वाले क्षेत्र में चोरी क्यों?
मकसद चोरी था तो घर के मालिक को जगाने के लिए दरवाजे (सामने और पीछे) पर दस्तक क्याें?
अफसर के जागने पर भागने की जगह गोली क्यों चलाई?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed