{"_id":"576ae2a34f1c1bef58b480da","slug":"come-monsoon-rain-lashed-jumke","type":"story","status":"publish","title_hn":"आया मानसून, झूमके बरसे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आया मानसून, झूमके बरसे बादल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 23 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
मानसून
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानसून ने मंगलवार को संगम नगरी में दस्तक दे दी। बुधवार भोर में बादल जमकर बरसे। इससे तापमान में काफी गिरावट आ गई और लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन 52.8 एमएम बारिश हुई।
इस बार मौसम विज्ञानियों ने प्री मानसून की संभावना जताई थी लेकिन मई के अंतिम दिनों में आंध्र प्रदेश और उड़ीसा के तटों पर आए चक्रवाती तूफान से मानसून भटक गया। प्री मानसून तो नहीं आया लेकिन इस बार अच्छी बरसात की उम्मीद जताई गई और इसकी शुरुआत भी बुधवार से हो गई। मंगलवार की सुबह 10 बजे के आसपास हल्की बारिश हुई थी। बुधवार तड़के बादलों ने फिर अपना रंग दिखाया और दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। उसके बाद बूंदें कमजोर र्हुइं लेकिन बारिश 11 बजे तक होती रही। बारिश से बुधवार को दिन और रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस नीचे आया।
दिन का तापमान मंगलवार के 35.9 डिग्री के मुकाबले बुधवार को 30.9 डिग्री पर और रात का तापमान 29.3 डिग्री से गिरकर 24.4 डिग्री पर आ गया जबकि अधिकतम नमी 98 फीसदी पर और न्यूनतम नमी 75 फीसदी पर पहुंच गई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बारिश अब लगातार होगी।
विज्ञापन
मंगलवार की रात हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें मेजा ब्लाक के दशौती गांव के रवींद्र कुमार (35) और बहरिया ब्लाक के पतुलकी ग्राम की शिव कुमारी का नाम शामिल है। उधर, मऊआइमा के गधियाने गांव में ब्रजलाल मंगल (65) की भी सुबह शौच के लिए जाते वक्त बिजली गिरने से मौत हो गई।