चर्चित रंग निर्देशक डॉ अनुपम आनंद नहीं रहे, आधी रात ली अंतिम सांस
इसके बाद शव यात्रा रसूलाबाद विद्युत शवदाह गृह के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि रविवार की सुबह उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया था, जिसके बाद उन्हें पहले स्थानीय निजी अस्पताल और फिर लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीती रात ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी थी। मंगलवार को उन्हें टैगोर टाउन स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आधी रात उन्होंने अंतिम सांस ली.