फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Colonelganj crime

दो पक्षों में विवाद के बाद युवक को मारी गोली

Wed, 30 Oct 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Colonelganj crime
Colonelganj crime
पैर के हाथ में गोली लगने से हुआ जख्मी, एसआरएन में भर्ती
विज्ञापन

भागते वक्त पकड़े गए चार हमलावर, भीड़ ने बेतहाशा पीटा
प्रयागराज। कर्नलगंज के ढररिया मोहल्ले में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद सतीश भारतीय(25) पर फायरिंग की गई। एक गोली हाथ में लगी जबकि दूसरी गोली उसके सिर को छूते हुए निकल गई। उधर भीड़ ने भाग रहे हमलावरों में से चार को पकड़ कर बुरी तरह पीट दिया। जिसमें वह भी चोटिल हुए। सभी घायलों को एसआरएन में भर्ती कराया गया है।
ढररिया निवासी दिलीप भारतीय सब्जी विक्रेता है। उसका आरोप है कि सोमवार शाम उसका बेटा सतीश भारतीय ढररिया पुलिया के पास खड़ा था। रात 8.30 बजे के करीब पुरानी रंजिश को लेकर पंडित भारतीया व अपने साथियों संग वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश में उस पर फायर झोंक दिया। जिसमें एक गोली पैर जबकि दूसरी गोली सिर को छूते हुए निकल गई। सतीश के चीखने की आवाज सुनकर परिजनों के साथ मोहल्ले के लोग दौउ़े तो हमलावर भागने लगे। हालांकि इनमें से चार को पकड़ लिया गया जिसके बाद उनकी जमकर पिटाई की गई। जिससे वह चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सतीश समेत सभी घायलों को अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मौके पर पकड़े गए आरोपियों में अमन भारतीया, गोलू उर्फ कल्लू, शंकर कुमार निवासी अल्लापुर व रिषभ भारतीय निवासी शिवकुटी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, भुक्तभोगी सतीश के पिता दिलीप ने तहरीर देकर बताया है कि उपरोक्त चारों के अलावा हमलावरों में पंडित समेत कुल नौ लोग शामिल थे। जिसके बाद सभी पर नामजद मुकदमा लिखा गया है। उनकी तलाश की जा रही है। उधर मौके पर पकड़े गए चारों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर मेें भी हुआ था विवाद
सूत्रों का कहना है कि भुक्तभोगी सतीश व मुख्य आरोपी पंडित के बीच दोपहर में भी विवाद हुआ था। बख्शी बांध पर शराब के नशे में हुई कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने पंडित के स्वराज नगर स्थित घर पहुंचकर महिलाओं से मारपीट की थी। जिसके बाद सूचना देने पर 100 नंबर के साथ जार्जटाउन पुलिस भी पहुंची। लेकिन पूछताछ के बाद बिना कोई कार्रवाई किए ही पुलिस लौट गई। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने भी घर के पास पहुंचकर सतीश पर हमला बोल दिया। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि दोपहर में हुए विवाद की जानकारी उसे नहीं है। इस बारे में जार्जटाउन पुलिस ही बता सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed