फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   : Colonel wife dies in suspicious condition in relative's house, police engaged in investigation

प्रयागराज : कर्नल की पत्नी की रिश्तेदार के घर में संदिग्ध हाल में मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Sun, 21 May 2023 04:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 May 2023 04:10 PM IST
विज्ञापन
: Colonel wife dies in suspicious condition in relative's house, police engaged in investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कीडगंज में कर्नल की पत्नी शालिनी शर्मा (45) रिश्तेदार के घर के भीतर संदिग्ध हाल में मृत पड़ी मिलीं। शाम को रिश्ते के जीजा घर आए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा प्रिजर्व किया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


शालिनी मूल रूप से कानपुर की रहने वाली थीं। उनके पति गौरव बनर्जी सेना में कर्नल थे। इसी साल 10 जनवरी को उनकी भी मौत हो गई थी। वह बाथरूम में गिरे पड़े मिले थे। पिता की मौत के बाद बेटा बीटेक करने पंजाब चला गया। उधर, शालिनी कीडगंज के खलासी लाइन में रहने वाले अपने दूर के रिश्तेदार देव कुमार बनर्जी के घर आकर रहने लगीं।
विज्ञापन

देव प्राइवेट नौकरी करते हैं और रोज की तरह काम पर चले गए थे। शाम को घर आने पर देखा कि शालिनी कमरे में अचेत पड़ी थीं। वह उन्हें करीब स्थित निजी अस्पताल ले गए जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को मोर्चरी भेजा। पोस्टमार्टम होने पर शनिवार दोपहर बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा प्रिजर्व किया गया है। इंस्पेक्टर कीडगंज राममूर्ति यादव ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।


पेड़ पर लटका मिला अधेड़ का शव

करेली के तारापुर कछार में रामचंद निषाद (52) का शव पेड़ पर लटका मिला। वह तारापुर का रहने वाला था और नशे का आदी था। रात में घर से निकला था और फिर नहीं लौटा। सुबह गांव के लोग कछार की ओर गए तो वहां स्थित पेड़ पर उसका शव फंदे पर लटका मिला। फंदा गमछे से बनाया गया था। कीडगंज इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव ने बताया कि आशंका है कि उसने खुदकुशी की। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed