फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Colleges get 166 Assistant Professor of Hindi

कॉलेजों को मिले हिंदी के 106 असिस्टेंट प्रोफेसर

Tue, 14 Jan 2020 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Colleges get 166 Assistant Professor of Hindi
Colleges get 166 Assistant Professor of Hindi
प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों को हिंदी विषय के 166 नए असिस्टेंट प्रोफेसर मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने सोमवार को विज्ञापन संख्या 47 के तहत हिंदी विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया।
विज्ञापन

हिंदी विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 166 पदों में सामान्य के 104 (27 पद महिला), अन्य पिछड़ा वर्ग के 37 (10 पद महिला) और अनुसूचित जाति के 25 पद (चार पद महिला) हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने लिखित परीक्षा के आधार पर 997 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया था। इंटरव्यू 13 नवंबर 19 से 10 जनवरी 20 तक आयोजित किया गया, जिसमें 896 अभ्यर्थी शामिल हुए। सोमवार को हुई आयोग की बैठक में अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया गया। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार परिणाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन

छह विषयों के चयनितों ने नियुक्ति के लिए दिया ज्ञापन
प्रयागराज। अशासकीय कॉलेजों में विज्ञापन संख्या 47 के तहत कुल 35 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती होनी है। अब तक 25 विषयों में चयनितों की काउंसलिंग कराकर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, जबकि छह विषयों के चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग नहीं हो सकी है। काउंसलिंग एवं नियुक्ति प्रक्रिया शुरू किए जाने की मांग को लेकर उच्च शिक्षा निदेशालय में धरना-प्रदर्शन किया और उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन सौंपा। निदेशक ने आश्वासन दिया कि जल्द ही काउंसलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed