फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cold winds change weather in prayagraj, mercury slips six to five degrees

ठंडी हवाओं ने बदला मौसम, पारा छह पांच डिग्री लुढ़का, बूंदाबांदी 

Sat, 13 Mar 2021 12:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Mar 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Cold winds change weather in prayagraj, mercury slips six to five degrees
आज का मौसम - फोटो : Self

आखिर वहीं हुआ जिसका पूर्वानुमान था। बढ़ती तपिश के बीच शुक्रवार को भोर से ठंडी हवाओं ने मौसम बदल दिया। दिन भर बादलों के डेरे में सूरज देव दुबके रहे। अचानक पसीने वाली गर्मी गुनगुनी ठंड में बदली। बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान करीब पांच डिग्री गोता लगा गया। शाम को तेज अंधड़ फिर देर रात गरज-चमक संग कहीं-कहीं पड़ीं बौछारों से मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक यह स्थिति स्थायी नहीं हैं। शनिवार को मौसम साफ हो सकता है।

विज्ञापन

Cold winds change weather in prayagraj, mercury slips six to five degrees
prayagraj news : प्रयागराज का मौसम। - फोटो : prayagraj

शुक्रवार को भोर से ही बादलों ने धमाचौकड़ी मचाई। करीब 20 दिन बाद लोगों को अचानक बढ़ी गर्मी से बादलों और बूंदाबांदी ने राहत दी। बदले मौसम में 24 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री से लुढककर 31.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पर ही स्थिर रहा। ठंडी हवाओं के कारण वातावरण में नमी का स्तर बढ़ गया। आर्द्रता अधिकतम 86 और न्यूनतम 54 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

Cold winds change weather in prayagraj, mercury slips six to five degrees
prayagraj news : प्रयागराज का मौसम। - फोटो : prayagraj

मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और अचानक बढ़े तापक्रम से मौसम बदला है। इसका पूर्वानुमान था, वही हुआ। चक्रवाती हवाओं ने बादलों को टिकने का मौका दिया। इन्हीं हवाओं के ठंडक ने स्थानीय चक्रवात के साथ बूंदाबांदी और हल्की बारिश कराई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को चक्रवाती हवाएं सुस्त पड़ीं तो मौसम साफ हो जाएगा। अब होली तक एक झोंका बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन

Cold winds change weather in prayagraj, mercury slips six to five degrees
भारत मौसम विज्ञान विभाग - फोटो : IMD India

सेहत के लिए ठीक नहीं मौसम

डॉक्टरों के मुताबिक अचानक बदला मौसम सेहत के लिए ठीक नहीं हैं। ठंडी हवाओं के बीच धूप निकली तो सर्दी-जुकाम, बुखार, गले में खराब और छाती में जकड़न की परेशानी हो सकती है। इस बीच अभी ठंडे पानी से परहेज जरूर करना होगा। एसआरएन के फिजीशियन डॉ आरएन पांडेय के मुताबिक अभी एहतियात बरतने की जरूरत है। कूलर और एसी न चलाना ही ठीक होगा। सर्दी, बुखार लगे तो चिकित्सक से परामर्श के बाद ही दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed