फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cold wave increased cold, sunshine was ineffective, chill people

शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, धूप रही बेअसर, ठिठुरे लोग

Sat, 15 Jan 2022 02:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Jan 2022 02:10 AM IST
विज्ञापन
Cold wave increased cold, sunshine was ineffective, chill people
सर्दी का मौसम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI
 बारिश के बाद अब बर्फीली हवाएं परेशानी का कारण बनी हैं। शुक्रवार को सूरज निकला तो लेकिन, धूप बेहद कमजोर रही। पहाड़ों की तरफ से आ रहीं ठंडी बर्फीली हवाओं से शीतलहर का प्रकोप दिन भर बना रहा। न्यूनतम तापमान कई दिन बाद दस डिग्री के नीचे आया।
विज्ञापन


अचानक बढ़ी ठंड से लोग ठिठुरते रहे। वहीं कोहरा भी परेशानी का कारण बना रहा। मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक शीतोष्ण चक्रवात के प्रभाव से पश्चिमी विक्षोभ अभी बारिश का कारण बन सकता है। आने वाले दिनों में और ठंड कड़क होगी। कोहरा अगले सात दिनों तक घना होगा। 
विज्ञापन


बारिश के बाद से शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 20.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान कई दिन बाद दस डिग्री के नीचे आया है। रात का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी का स्तर उच्चतम रहा। आर्द्रता अधिकतम 95 और न्यूनतम 73 प्रतिशत मापी गई। ठंडी हवाओं के कारण घरों से बाहर निकले लोग कांपते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



थोड़ी देर के लिए निकली धूप ठंडी हवाओं के सामने बेदम रही। दिन में तीन बजे के बाद हवाओं के प्रभाव से बढ़ी धुंध के बीच धूप गुम हो गई। शीतलहरी से बढ़ी गलन शरीर के खुले हिस्सों को सुन्न करती रही। रात में ठिठुरन वाली ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव के आगे बैठे रहे। कोहरे के कारण माघ मेला क्षेत्र और हाईवे पर दृश्यता काफी कम रही। बताया गया कि कई इलाकों में दृश्यता 25 मीटर से भी कम रही। खुले मैदानी इलाकों में लोगों को पांच से दस फीट तक देखना मुश्किल हो रहा था। 



मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचन मिश्रा के मुताबिक आने वाले तीन दिन ठंड के लिहाज से अहम हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है, इसलिए तापमान में गिरावट होगी। बर्फीली हवाएं अभी ठिठुरन बढाएंगी।  19 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के और सक्रिय होने पर हल्की बारिश के भी आसार हैं। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो से तीन दिन तक शीतलहर का प्रकोप बना रह सकता है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी मैदानी इलाकों में मौसम बदलाव का कारण बन रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed