{"_id":"5fe4ee648ebc3e3eb53300a5","slug":"cold-chain-handlers-to-be-trained-for-kovid-vaccine-city-desk-news-ald294918677","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड वैक्सीन के लिए कोल्ड चेन हैंडलर होंगे प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड वैक्सीन के लिए कोल्ड चेन हैंडलर होंगे प्रशिक्षित
विज्ञापन
Cold chain handlers to be trained for Kovid vaccine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। कोविड वैक्सीन की डोज लाभार्थियों तक सही तरीके से पहुंचे इसके लिए स्वास्थ्य विभाग कोल्ड चेन हैंडलरों को प्रशिक्षण देगा। साथ ही टीकाकरण के काम को गति देने के लिए निजी चिकित्सकों को भी ट्रेनिंग के लिए चिह्ति किए जाने का काम किया जाएगा।
कोरोना टीकाकरण के पहले चरण में यहां करीब 25 हजार स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद बृहस्पतिवार तक कोविड पोर्टल पर करीब 23000 लोगों के नाम फीड किए गए। पोर्टल पर नाम दर्ज करने का काम पंजीकरण के साथ जारी रहेगा।
नोडल अधिकारी कोरोना टीकाकरण डॉ राहुल सिंह के मुताबिक वैक्सीन की डोज सुरक्षित रहें, इस के लिए शासन के निर्देशों पर अमल किया जा रहा है। साथ ही कोल्ड चेन हैंडलरों को प्रशिक्षण देने का काम शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
अभी तक नहीं मिले हैं हजारों नाम
सीएमओ डॉ प्रभाकर राय के मुताबिक स्वास्थ्य कर्मियों के बारे में मांगी गईं सूचनाएं अभी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाई हैं। पत्र जारी किए जाने के साथ अब जांच अभियान भी शुरू किया जाएगा। टास्क फोर्स की ओर से ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण की तैयारी पूरी हो गई है।