फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   COD meets Defense Minister to save Chivki's existence

सीओडी छिवकी को बंद न करने का रक्षा मंत्री ने दिलाया भरोसा

Tue, 04 Feb 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
COD meets Defense Minister to save Chivki's existence
प्रयागराज। केंद्रीय आयुध भंडार छिवकी को पूर्ण रूप से बंद करने के फैसले को वापस लेने के लिए सोमवार को श्रमिक संगठनों के नेता दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिले। सांसद रीता बहुगुणा जोशी के साथ पहुंचे प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने इस दौरान रक्षामंत्री को ज्ञापन सौंपा और हस्तक्षेप की गुहार लगाई। प्रतिनिधिमंडल में शामिल श्रमिक नेताओं के मुताबिक रक्षा मंत्री ने सीओडी छिवकी के सैनिक व असैनिक कामगारों के हितों की रक्षा की दिशा में कदम उठाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

सीओडी छिवकी को बंद किए जाने के निर्णय पर अमल होने पर करीब एक हजार से अधिक कामगार प्रभावित होंगे। अब तक के आदेश में सीओडी को बंद कर वहां तैनात कर्मचारियों को दूसरे आयुध भंडारों में समायोजित करने की बात कही गई है। सोमवार की सुबह दिल्ली स्थित आवास पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से हुई मुलाकात में भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री महेश नारायण त्रिपाठी, सीओडी छिवकी श्रमिक यूनियन के नेता विवेक तिवारी, सीओडी छिवकी बचाओ संघर्ष समिति के नेता अमित कुमार ने रक्षामंत्री को सीओडी के वैभवशाली इतिहास की भी जानकारी दी। बताया कि देश में सेना के सबसे बड़े आयुध भंडार के रूप में सीओडी छिवकी की स्थापना वर्ष 1943 में की गई थी।
विज्ञापन

देश का सबसे बड़ा आयुध डिपो है छिवकी
प्रयागराज। इस आयुध डिपो में मौजूदा समय 900 असैनिक व 250 सैनिक कर्मचारी तैनात हैं। 1200 एकड़ क्षेत्रफल में फैले इस इस डिपो में आयुध भंडारण के लिए चार रेलवे प्लेटफार्म, एक रैंप और छह किमी रेल लाइन बिछाई गई है। वर्ष 1962, 1965 1971 व 1999 में हुए युद्ध के दौरान इस डिपो की भूमिका सराही जा चुकी है। इसके लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से इस सीओडी को प्रशंसा पत्र दिए जाने की जानकारी रक्षामंत्री को दी गई। प्रतिनिधिमंडल में शामिल बीएमएस महामंत्री महेश ने बताया कि रक्षामंत्री ने सीओडी प्रकरण पर कर्मचारियों के हित में कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed