{"_id":"672d31e1dc6708863103b81f","slug":"coaching-stopped-after-taking-fees-parents-reached-police-station-allahabad-news-c-3-1-ald1052-494482-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फीस लेकर बंद कर दी कोचिंग, थाने पहुंचे अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फीस लेकर बंद कर दी कोचिंग, थाने पहुंचे अभिभावक
विज्ञापन
विनायक टावर, सिविल लाइंस स्थित क्लैट पासिबल कोचिंग संस्थान पर कई अभिभावकों ने आरोप लगाया कि कोचिंग के नाम पर फीस जमा करवाई गई। लेकिन, कोचिंग नहीं दी गई है। मामले में बृहस्पतिवार को विपिन गुप्ता समेत कई लोगों ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दी है।
पीपी प्लाजा, काफी कंपाउंड, सिविल लाइंस के रहने वाले विपिन गुप्ता ने पुलिस को बताया कि बेटे अथर्व के कोचिंग के लिए विनायक टावर स्थित एक कोचिंग संस्थान को संपर्क किया। बताया गया कि 2024-2025 बैच के लिए सामान्य ज्ञान, व्याकरण, आरसीसीआर, गणित विषय का अध्यायन कराया जाएगा। बेटे अथर्व गुप्ता के प्रवेश के लिए निर्धारित शुल्क 95,000 ऑनलाइन भुगतान किया। आरोप है कि फीस लेने के बाद पढ़ाई नहीं कराई गई। नए-नए शिक्षको द्वारा पढ़ाई कराई जाती रही। साथ ही कोचिंग संस्थान लगभग एक माह बंद भी रहा।
बाद में कोचिंग की फ्रेंचाइजी किसी और को दे दी गई। प्रार्थी समेत अन्य अभिभावकों के बार-बार संपर्क करने के बाद होटल में पैसा वापस करने के लिए बुलाया गया। लेकिन, धक्का-मुक्की कर पुलिस को मौके पर बुलाकर धमकी दी गई। आरोप है कि पुलिस को शिकायत देने पर धमकी दी गई है। वहीं, सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि कोचिंग के खिलाफ शिकायत आई है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।