फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Coaching gods indignation to comment

 कोचिंग में देवी-देवताओं पर टिप्पणी से आक्रोश 

Wed, 30 Nov 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 30 Nov 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
Coaching gods indignation to comment
कालरात्र‌ि देवी - फोटो : kaalratri devi
सिविल लाइंस स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई के नाम पर देवी-देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने मंगलवार को सिविल लाइंस थाने में लिखित शिकायत की। चेतावनी दी कि अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो हिंदू संगठन के लोग खुद इस कोचिंग को बंद कराने पहुंच जाएंगे। पुलिस ने कहा है कि सुबूतों के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद में मठ-मंदिर विभाग के जिला प्रमुख शिवम द्विवेदी ने मंगलवार शाम सिविल लाइंस थाने जाकर बताया कि पीवीआर के सामने स्थित कोचिंग में एसएससी की तैयारी करने वाले कुछ प्रतियोगी छात्रों ने खुद विहिप कार्यालय में एक शिक्षक की करतूत बताई। छात्रा ने बताया कि यह शिक्षक पढ़ाई कराते वक्त भगवान राम और सीता के बारे में कई बार अशोभनीय शब्द बोल चुका है। छात्रों ने सुबूत के तौर पर अपने नोट भी दिखाए। इतना ही नहीं, छात्रों ने क्लास में शिक्षक का वीडियो क्लिप भी बनाया है।
विज्ञापन


शिवम, अमित पाठक, अनुज सिंह, पवन पांडेय, आशुतोष श्रीवास्तव, विजय पांडेय, अजय गुप्ता आदि ने पुलिस से कहा कि 24 घंटे के भीतर जांच कराकर कोचिंग संस्थान और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाए वरना वे खुद कोचिंग बंद कराने के लिए बाध्य हो जाएंगे। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अरुण त्यागी ने भरोसा दिया कि जांच और कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed