फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CO Ziaul Haq murder case CBI team again arrived to investigate saw incident site Interrogation of two people

सीओ जियाउल हक हत्याकांड: फिर जांच करने पहुंची सीबीआई की टीम, वाहन में बैठकर देखा घटनास्थल; दो लोगों से पूछताछ

Thu, 19 Oct 2023 08:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 19 Oct 2023 08:42 AM IST
सार

कुंडा के सीओ रहे जियाउल हक हत्याकांड की फिर जांच करने के लिए सीबीआई की टीम पहुंची। पांच सदस्यीय टीम ने बलीपुर पहुंचकर घटनास्थल देखा। करीब दो घंटे तक गांव में घूमने के बाद टीम ने गांव के ही दो लोगों से पूछताछ भी की। इसके बाद वापस हथिगवां थाने पहुंचकर कुछ जानकारी जुटाई।

विज्ञापन
CO Ziaul Haq murder case CBI team again arrived to investigate saw incident site Interrogation of two people
CO Ziaul Haq murder case - फोटो : अमर उजाला/सोशल मीडिया

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कुंडा के सीओ रहे जियाउल हक हत्याकांड की फिर से जांच करने बुधवार को सीबीआई टीम प्रतापगढ़ पहुंची। घटना स्थल बलीपुर गांव का निरीक्षण किया और दो लोगों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन


पांच सदस्यीय टीम सबसे पहले पुलिस लाइन पहुंचीं, जहां से कार द्वारा बलीपुर रवाना हुई। सूत्रों के अनुसार बलीपुर चौराहे पर पहुंची टीम के सदस्य कार से नीचे नहीं उतरे। क्योंकि चौराहे पर बुधवार को गांव की बाजार लगती है, जिससे वहां भारी भीड़ थी। 
विज्ञापन


कार में बैठे-बैठे ही घटनास्थल देखा। करीब दो घंटे तक गांव में घूमने के बाद टीम ने गांव के ही दो लोगों से पूछताछ भी की। इसके बाद वापस हथिगवां थाने पहुंचकर कुछ जानकारी जुटाई। इसके बाद मुख्यालय लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हथिगवां के बलीपुर में 2 मार्च 2013 को प्रधान नन्हें यादव उसके भाई सुरेश यादव और कुंडा सीओ जियाउल हक हत्याकांड में दर्ज चार मुकदमों की सीबीआई ने एक साथ विवेचना करते हुए न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किए थे।
 

जांच के दौरान सीबीआई ने आरोपी कुंडा विधायक राजा भैया, गुलशन यादव समेत उनके चार सहयोगियों के खिलाफ क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। वर्ष 2014 में ट्रायल कोर्ट ने क्लोजर रिपोर्ट खारिज करते हुए जांच जारी रखने के लिए कहा था। इस आदेश पर बाद में हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी।

 

इस आदेश को सीओ जियाउल की पत्नी परवीन आजाद ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने सीबीआई को जांच जारी रखने के ट्रायल कोर्ट के निर्णय को बहाल कर दिया था।

सीओ हत्याकांड से जुड़े मामले की जांच करने के लिए सीबीआई टीम आई है। वह अपने स्तर से जांच करेगी।- सतपाल अंतिल, पुलिस अधीक्षक

प्रयागराज में कैंप कार्यालय बनाने की रही चर्चा
सीओ जियाउल हत्याकांड में राजा भैया व उनके सहयोगियों की भूमिका की जांच करने करने आई सीबीआई टीम ने प्रयागराज में कैंप कार्यालय बनाएगी। इस बात की चर्चा पुलिस महकमे में होती रही।

पूर्व में जांच करने आई सीबीआई ने कुंडा नगर पंचायत कार्यालय को अपना कैंप कार्यालय बनाया था। टीम आने के पहले ही कैंप कार्यालय में जांच से जुड़े सभी संसाधन मुहैया कराए गए थे। सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने पुलिस व जिला प्रशासन से किसी प्रकार का सहयोग अभी तक नहीं मांगा है।

बलीपुर से लेकर कुंडा तक गर्माया माहौल
सीबीआई की दस्तक के साथ ही बलीपुर से लेकर कुंडा तक माहौल गर्मा उठा है। जैसे ही सीबीआई के बलीपुर गांव में दस्तक देने की भनक लगी। उसके कुछ देर बाद ही बलीपुर चौराहे पर मौजूद लोगों की भीड़ खिसकने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed