फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CO murder witness threatened

Prayagraj News: सीओ हत्याकांड के गवाह के धमकाने वाले को पुलिस ने किया पाबंद

Thu, 05 Jan 2023 07:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
CO murder witness threatened
CO murder witness threatened
सीओ जियाउल हक हत्याकांड के गवाह को धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने शांति भंग की आशंका के तहत पाबंद किया है। धमकी का मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अब उसकी जमानत निरस्त कराने की कवायद तेज कर दी है। अफसरों के निर्देश पर पुलिस धमकी के इस मामले की गहनता से छानबीन भी कर रही है।
विज्ञापन

हथिगवां थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव में मार्च 2013 में कुंडा सीओ जियाउल हक की हत्या हो गई थी। घटना के कुछ समय पहले ही प्रधान नन्हें यादव व उसके भाई की गोली मारकर हत्या की गई थी। तिहरे हत्याकांड की जांच सीबीआई ने करते हुए आरोप पत्र न्यायालय में भेजा था।
विज्ञापन

सीबीआई बनाम फूलचंद्र आदि के मुकदमे में बलीपुर गांव निवासी हरीलाल पाल गवाह हैं। उसका आरोप है कि 27 दिसंबर को रास्ते में रोककर आरोपी फूलचंद्र ने धमकाते हुए गाली गलौज की थी। उस पर गवाही बदलने का दबाव डाला। मना करने पर गोली मारने की धमकी दी थी। कहा था कि एक और मुकदमा लड़ लूंगा। उसकी तहरीर पर पुलिस ने फूलचंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार को आरोपी फूलचंद्र को शांति भंग की आशंका के हित 107/16 के तहत पाबंद किया। अब उसकी जमानत निरस्त कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। हालांकि दूसरा पक्ष इसे योजनाबद्ध कार्रवाई मान रहा है। उसका कहना है कि फूलचंद्र का भाई पवन यादव 27 दिसंबर को ही जमानत पर बाहर आया है।

इस तरह का आरोप साजिश के तहत लगाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है। यदि जांच में घटना सत्य मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed