{"_id":"b38c3fdeb2cef5c87b36fb0c8cdb435e","slug":"cmp-s-chief-proctor-bombing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमपी के चीफ प्राक्टर पर बम से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमपी के चीफ प्राक्टर पर बम से हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Fri, 27 Mar 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमपी डिग्री कॉलेज के चीफ प्राक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव पर बृहस्पतिवार को बम से हमला किया गया। वह कॉलेज के एमजी रोड स्थित गेट से निकल रहे थे तभी उनकी कार पर पत्थर और दो बम फेंके गए। आरोप कॉलेज के छात्रसंघ उपाध्यक्ष नीरज सोनकर और उसके आठ समर्थकों पर लगा है। आरोप है कि बीए प्रथम वर्ष के छात्र नीरज ने राजनीतिशास्त्र की परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर हमला करवाया। घटना के बाद चीफ प्राक्टर सीधे जार्जटाउन पहुंचे और एफआईआर दर्ज करवा दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन कोई हाथ नहीं आया।
चीफ प्राक्टर ने नीरज के साथ ही बीएससी तृतीय वर्ष के अरशद अली मंसूरी और बीए प्रथम वर्ष के कपिल दुबे को भी नामजद किया है। अरशद और कपिल भी छात्रसंघ का चुनाव लड़ चुके हैं। चीफ प्राक्टर के मुताबिक प्रथम पाली में नीरज को नकल करते पकड़ा गया था। उसने धमकी दी थी कि वह सबक सिखाएगा। 10.50 बजे वह अपनी शेवरले बीट कार से कॉलेज के गेट से निकल रहे थे तभी नीरज, अरशद और कपिल छह अन्य के साथ खड़े दिखाई दिए। जैसे ही उनकी कार रोड पर पहुंची, पत्थरबाजी शुरू हो गई। उन्होंने स्पीड बढ़ा दी तो पीछे से दो बम कार पर फेंके गए। बम लगते ही नंबर प्लेट उखड़ गई और पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
हमलावर किस वाहन से आए थे, वह यह नहीं देख सके। चीफ प्राक्टर ने बताया कि नीरज 24 मार्च को भी नकल करते पकड़ा गया था। परीक्षा से पहले तलाशी के दौरान कपिल और अरशद के पास भी नकल सामग्री मिली थी। इस पर दोनों को चेतावनी दी गई थी। कॉलेज से निकलने के बाद सभी एकजुट हो गए और उन पर हमला बोला। इंस्पेक्टर जार्जटाउन राजकुमार पांडेय ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। नीरज जार्जटाउन के छीतपुर, अरशद कोतवाली के साउथ मलाका और कपिल अल्लापुर का रहने वाला है। मौके पर फील्ड यूनिट के प्रभारी प्रेम नारायण भारती भी पहुंचे।