फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CMO on backfat, clean chit to Harsh Hospital

बैकफट पर सीएमओ, हर्ष हास्पिटल को क्लीन चिट

Sun, 11 Jun 2017 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 11 Jun 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
CMO on backfat, clean chit to Harsh Hospital
अनुप्रिया पटेल - फोटो : amar ujala
हर्ष हास्पिटल के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद निजी चिकित्सकों के कड़े तेवर को देखते हुए सीएमओ ने अब नरमी दिखानी शुरू कर दी है। शनिवार को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) के पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद उन्होंने हर्ष हास्पिटल को क्लीन चिट देने के साथ सभी सुविधाओं को बहाल करने का निर्देश दिया। उनके बैकफुट पर आने के बाद निजी चिकित्सकों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


दरअसल, पिछले दिनों केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की भांजी गरिमा पटेल की मौत के मामले में सीएमओ ने हर्ष हास्पिटल के खिलाफ कार्रवाई कर दी थी। इस कार्रवाई का एएमए ने विरोध किया। सीएमओ को अल्टीमेटम दिया गया कि अगर शनिवार शाम चार बजे तक हर्ष हास्पिटल की भर्ती सुविधा बहाल न हुई तो आईएमए के सदस्य अपने अस्पतालों में भर्ती की सुविधा बंद करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


एएमए की चेतावनी के बाद सीएमओ भी हरकत में आ गए। शनिवार को आईएमए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में निजी चिकित्सकों का एक प्रतिनिधिमंडल सीएमओ से मिला। एएमए के सचिव डॉ. त्रिभुवन सिंह ने कहा कि सीएमओ ने हर्ष हास्पिटल को क्लीन चिट दे दी है। इस अवसर पर डॉ. शार्टूल सिंह, डॉ. मुकुल पांडेय, डॉ. बीके मिश्र, डॉ. अवनीश सक्सेना, डॉ. शरद जैन, डॉ. आशीष टंडन, डॉ. निकुंज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed