फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM Yogi will come to Sangamnagari on November 24, expected to seal the proposals of Kumbh

प्रयागराज : सीएम योगी 24 नवंबर को आएंगे संगमनगरी, कुंभ के प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद

Sat, 19 Nov 2022 10:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Nov 2022 10:59 PM IST
सार

मुख्यमंत्री का विस्तृत कार्यक्रम अभी नहीं आया है लेकिन 24 को आना तय माना जा रहा है। अभी स्थान तय नहीं हुआ है लेकिन परेड में जनसभा की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
CM Yogi will come to Sangamnagari on November 24, expected to seal the proposals of Kumbh
सीएम योगी अदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 नवंबर को प्रयागराज में होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर वह कुंभ के प्रस्तावों को मंजूरी दे सकते हैं। साथ ही कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार होने जा रही जनसभा को नगर निगम एवं 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन



मुख्यमंत्री का विस्तृत कार्यक्रम अभी नहीं आया है लेकिन 24 को आना तय माना जा रहा है। अभी स्थान तय नहीं हुआ है लेकिन परेड में जनसभा की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री का काशी तमिल संगमम के यात्रियाें से मुलाकात भी संभव है।

विज्ञापन

कुंभ-2025 के मद्देनजर विभागवार प्रस्ताव तैयार किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री की अफसरों के साथ बैठक भी संभावित है, जिसमें कुंभ के प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद है।
कुंभ से पहले सभी नालों को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़े जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 800 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। आठ हजार करोड़ के इनर रिंग रोड समेत कई अन्य निर्माण कार्यों को भी मंजूरी मिल चुकी है। मुख्यमंत्री इन योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

CM Yogi will come to Sangamnagari on November 24, expected to seal the proposals of Kumbh
सीएम योगी अदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

इसके अलावा नैनी जेल में नई बैरक समेत कई निर्माण कराए जा रहे हैं। इनका काम करीब पूरा हो चुका है। फाफामऊ में फोरेंसिक लैब का काम भी करीब पूरा हो चुका है। कोरांव में अटल आवासीय विद्यालय का काम भी अंतिम चरण में है। इनके अलावा भी कई अन्य निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री के हाथों इनका लोकार्पण कराने की भी तैयारी है।
अफसरों के अनुसार लोकार्पण एवं शिलान्यास वाले कार्यों की सूची तैयार की जा रही है। एक-दो दिन में यह सूची तैयार भी हो जाएगी। डीएम संजय कुमार खत्री का कहना है कि मुख्यमंत्री का 24 को कार्यक्रम संभावित है लेकिन अभी विस्तृत कार्यक्रम नहीं आया है। उनके संभावित कार्यक्रम को देखते हुए तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed