{"_id":"688885965b3353aed405538b","slug":"cm-yogi-reach-prayagraj-development-wprk-inspection-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सीएम योगी पहुंचे प्रयागराज,, विकास कार्यों की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सीएम योगी पहुंचे प्रयागराज,, विकास कार्यों की समीक्षा की
Tue, 29 Jul 2025 01:55 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:55 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। प्रयागराज और विंध्याचल मंडल में हो रहे कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की। विंध्याचल और प्रयागराज मंडल के विकास योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में खासतौर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीडब्ल्यूडी के विकास कार्यों की समीक्षा की। पीडब्ल्यूडी की एक किलोमीटर से ज्यादा लंबी सड़कों की कार्य योजना पर बैठक में चर्चा हुई। एमडीआर, ओडीआर, लिंक रोड, धर्म मार्ग और स्टेट मार्ग पर चर्चा की।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह के मुताबिक प्रयागराज जिले में कुल 1700 प्रस्ताव लिए गए हैं। जिसमें 6700 करोड़ के नए कार्य होने वाले हैं। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज का काफी विकास हुआ है। लेकिन 6700 करोड़ के सड़कों के और प्रस्ताव मंजूर किए गए हैं। सीएम योगी ने इन सभी प्रस्ताव पर 15 सितंबर 2025 के बाद कार्य शुरू करने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
उनके मुताबिक हाईकोर्ट पानी की टंकी के जर्जर रेलवे फ्लाईओवर का प्रस्ताव भी मंजूर कर लिया गया है। 80 करोड़ की लागत से जल्द ही इसका कार्य शुरू होगा। इसके अलावा अन्य विधानसभाओं से भी विधायकों द्वारा प्रस्ताव आए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधायकों से कहा कि अगर कुछ प्रस्ताव बचे हैं तो विधायक उनको दोबारा प्राथमिकता तय कर भेज सकते हैं।सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधायकों के सभी प्रस्ताव मंजूर करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
बैठक में पीडब्ल्यूडी,नगर विकास और पर्यटन के अधिकारी भी मौजूद थे। इन विभागों से संबंधित प्रस्ताव भी विधायकों को अधिकारियों को देने का सीएम ने आदेश दिया है। बैठक में दोनों मंडलों विंध्याचल और प्रयागराज के सभी विधायक और एमएलसी मौजूद थे। हालांकि संसद का सदन चलने के चलते सांसद बैठक में मौजूद नहीं थे।सीएम योगी बैठक के बाद करीब डेढ़ घंटे बैठक के बाद 12:00 बजे गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।