{"_id":"638e441cf60e2678f6578a09","slug":"cm-yogi-nukush-fatima-road-started-being-built-before-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : सीएम योगी ने नुकुश की सुन ली, निकाह से पहले बनने लगी सड़क, पत्र भेजकर की थी खराब सड़क की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : सीएम योगी ने नुकुश की सुन ली, निकाह से पहले बनने लगी सड़क, पत्र भेजकर की थी खराब सड़क की शिकायत
Tue, 06 Dec 2022 12:48 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 06 Dec 2022 12:48 AM IST
सार
धूमनगंज इलाके के अबुबकरपुर के रहने वाले अता अफजल की बेटी का निकाह लखीमपुर खीरी में हो रहा है। बुधवार को उनके घर बरात आएगी। लेकिन, उनके घर से लगी करीब 200 मीटर सड़क इस कदर क्षतिग्रस्त थी कि उस पर पैदल भी चल पाना मुश्किल था।
विज्ञापन
Prayagraj News : लोक निर्माण विभाग की ओर से बनवाई जा रही सड़क।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
निकाह से पहले नुकुश फातिमा के घर जाने वाली सड़क बनने लगी है। वर्षों पहले से जमा कूड़े की सफाई भी हो गई। नुकुश के निकाह के लिए बरात सात दिसंबर को आएगी। मेहमाननवाजी की चिंता को लेकर इस बेटी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर बरात आने से पहले टूटी सड़क बनवाने और गंदगी की सफाई कराने के लिए आग्रह किया था।
विज्ञापन
धूमनगंज इलाके के अबुबकरपुर के रहने वाले अता अफजल की बेटी का निकाह लखीमपुर खीरी में हो रहा है। बुधवार को उनके घर बरात आएगी। लेकिन, उनके घर से लगी करीब 200 मीटर सड़क इस कदर क्षतिग्रस्त थी कि उस पर पैदल भी चल पाना मुश्किल था। साथ ही उनके घर के पास गंदगी का अंबार लगा था अलग से। ऐसे में बेटी नुकुश को चिंता सता रही थी कि इस टूटी सड़क पर बरात आएगी कैसे।
विज्ञापन
गंदगी की वजह से डेंगू के संक्रमण का भी खौफ सता रहा था। इस पर नकुश ने सीएम के ट्विटर हैंडल पर ट्विट कर इस समस्या के समाधान की गुहार लगाई थी। ट्वीट के बाद नगर निगम ने आनन-फानन में टेंडर निकाल कर नुकुश के घर जाने वाली खराब सड़क को बनवाना शुरू कर दिया है। निकाह से पहले सड़क की मरम्मत होने और गंदगी की सफाई कराए जाने से नुकुस का परिवार खुशी से झूमने लगा है।
विज्ञापन
उसके चाचा अफजल के मुताबिक इससे पहले पार्षद, विधायक समेत कई अफसरों से बार-बार शिकायतें की गईं, लेकिन इसका समाधान नहीं निकल सका। इस नुकुश और उसके घरवालों ने सीएम का आभार जताया है और साथ ही उन्हें निकाह के मौके पर आने के लिए न्योता भी दिया है।