फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM Yogi hand over keys of the houses built on the land free from Atiq Ahmed

Prayagraj: माफिया अतीक से मुक्त भूमि पर बने आवासों का सीएम योगी ने किया लोकार्पण, लाभार्थियों को सौंपी चाबी

Fri, 30 Jun 2023 01:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Jun 2023 01:32 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने लूकरगंज में अतीक अहमद के कब्जे से खाली कराई गई भूमि पर बने पीएम आवास का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने वहां का निरीक्षण किया। शुक्रवार को निर्धारित समय से कुछ विलंब से पहुंचे सीएम ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आवास का लोकार्पण किया।

विज्ञापन
CM Yogi hand over keys of the houses built on the land free from Atiq Ahmed
आवास की चाबी पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी ने प्रयागराज जिले के लूकरगंज में अतीक अहमद के कब्जे से खाली कराई गई भूमि पर बने 76 पीएम आवास का लोकार्पण किया। शुक्रवार को निर्धारित समय से कुछ विलंब से पहुंचे सीएम ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आवास का लोकार्पण किया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल लीडर रोड पर औपचारिक रूप से लाभार्थियों को चाबी सौंपी। सुबह से ही बारिश होने के कारण कार्यक्रम में काफी अव्यवस्था रही। सीएम के आगमन के मद्देनजर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। लूकरगंज आवास से लेकर लीडर रोड तक पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

विज्ञापन




विज्ञापन




सीएम योगी ने कहा कि पहले की सरकार माफियाओं के साथ खड़ी थी वर्तमान भाजपा सरकार गरीबों के साथ खड़ी है। सरकार ने गरीबों को आवास देकर उनके जीवन में सुधार लाने का प्रयास किया है और यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में 10 हजार लोगों की क्षमता वाला कन्वेंशन हॉल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पीडीए को डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिए। प्रदेश के सभी जिलों में जमीन माफिया से खाली कराकर प्रयागराज की तरह गरीबों के आवास बनवाए जाएंगे। साथ ही पत्रकारों, अधिवक्ताओं और चिकित्सकों के लिए आवास बनाए जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi hand over keys of the houses built on the land free from Atiq Ahmed
लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

इससे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत तैयार 76 फ्लैट के लाभार्थियों को फ्लैटों के आवंटन की प्रक्रिया प्रयागराज विकास प्राधिकरण की तरफ से पूरी की जा चुकी थी। इसके बाद से लाभार्थियों को फ्लैटों की चाबी मिलने का इंतजार था। पीडीए के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी चाबी वितरण का कार्य सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों कराने की तैयारी में थे। शुक्रवार को सीएम योगी हाथों से आवास की चाबी पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।

 

CM Yogi hand over keys of the houses built on the land free from Atiq Ahmed
लूकरगंज में स्थित पीएम आवास योजना। - फोटो : अमर उजाला।
इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
कार्यदायी संस्था परियोजनाओं की संख्या लागत (करोड़ में)

ग्रामीण अभियंत्रण 1 0.74
पीडब्ल्यूडी खंड-तीन 1 6.28

आवास विकास 2 13.75
यूपीआरएनएसएस 3 2.44

यूपीसिडको 1 0.63
यूपी प्रोजेक्ट्रस कारपोरेशन 2 14.32

बेलन नहर प्रखंड 1 0.41
जल निगम नगरीय 1 44.40

लोक निर्माण प्रांतीय खंड 7 7.71
लोक निर्माण खंड-चार 9 16.46

यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्टक्चर 1 0.57
योग 29 107.71

 

 

इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

कार्यदायी संस्था परियोजनाओं की संख्या लागत (करोड़ में)
लोक निर्माण खंड-तीन 1 2.19

ग्रामीण अभियंत्रण 11 7.56
यूपीआरएनएसएस 2 0.98

बेलन नहर प्रखंड 1 12.20
नगर निगम 13 44.26

लोक निर्माण प्रांतीय खंड 17 68.54
जल निगम ग्रामीण 133 505.50

लोक निर्माण खंड-चार 15 12.84
राज्य निर्माण 1 0.81

पर्यटन विकास निगम 3 5.17
कुल 197 660.05 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed