फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM yogi Adityanath In prayagraj Soraon today hindi news

सीएम योगी बोले : डबल इंजन की सरकार में यूपी का हो रहा तेजी से विकास, भाजपा अनुसूचित जाति की सच्ची हितैषी

Mon, 30 Oct 2023 02:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Oct 2023 02:57 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोराव में आयोजित भाजपा काशी प्रान्त अनुसूचित जाति महासम्मेलन में 3,357 करोड की 424 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास। विभिन्न योजना के लाभार्थी को प्रमाण पत्र वितरण किया। महासम्मेलन में भारी भीड़ रही। सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम रहा। 

विज्ञापन
CM yogi Adityanath In prayagraj Soraon today hindi news
अनुसूचित जाति सम्मेलन में बच्ची का अन्नप्राशन कराते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में यूपी का विकास तेजी के साथ हो रहा है। मोदी सरकार ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को सम्मान देने का कार्य किया है अंबेडकर से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को पंच तीर्थ के नाम से विकसित कर दलितों का सम्मान बढ़ाया है। इसके अलावा वाल्मीकि और संत रविदास के जन्म स्थान को भी तेजी से विकसित किया जा रहा है। प्रयागराज में वाल्मीकि के जन्म स्थल का दर्शन करने के लिए लालपुर में रोपवे का निर्माण कराया जाएगा।

विज्ञापन






विज्ञापन


 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोरांव में आयोजित भाजपा काशी प्रान्त अनुसूचित जाति महासम्मेलन में 3,357 करोड की 424 विकास परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास किया।। विभिन्न योजना के लाभार्थी को प्रमाण पत्र वितरण किया। महासम्मेलन में भारी भीड़ रही। सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन



महासम्मेलन में भाजपा काशी प्रान्त के 16 जनपदो के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा के दौरान बीच बीच में हंगामा होता रहा। सीएम के आने के पहले सुरक्षा गेट पर भाजपाई और पुलिस से धक्कामुक्की हुई। एक एमएलसी के साथ आए कार्यकर्ताओ ने जमकर हंगामा किया। इससे मेटल डिटेक्टर गेट टूट गया। बडी संख्या मे लोग घुस गए।

तैनात रही भारी फोर्स 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था में दो हजार पुलिस अफसरों-कर्मचारियों की तैनाती की गई है। चार डीसीपी के अलावा चार एडीसीपी स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा एसीपी स्तर के 20 अधिकारी तैनात रहेंगे जिनमें से आठ आसपास के जनपदों से बुलाए गए हैं।


चार कंपनी पीएसी के साथ ही करीब 850 कांस्टेबल, 150 एसआई व 30 इंस्पेक्टरों की तैनाती भी की गई है। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए करीब 200 कांस्टेबलों को तैनात किया गया है। इनमें से 50 कांस्टेबल बाहर से बुलाए गए हैं। इसके अलावा 10 टीएसआई की भी नियुक्ति की गई है। ड्यूटी में लगाए गए अफसरों को रविवार शाम आयोजित बैठक में पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पवन कुमार के अलावा तीनों जोन के डीसीपी व अन्य अफसर मौजूद रहे।

सीएम के आगमन के मद्दनेजर यातायात डायवर्जन

सीएम योगी के 30 अक्तूबर को आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर प्रातः 08:00 बजे से रात आठ बजे तक विभिन्न मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। इसके मुताबिक, भूपियामऊ प्रतापगढ़ से प्रयागराज आने वाले बड़े काॅमर्शियल वाहन कटरा गुलाब, जेठवारा, लाल गोपालगंज, मलाक हरहर होते हुए आवागमन कर सकेंगे। इसी तरह शांतिपुरम से हाजीगंज सोरांव हाईवे की तरफ जाने वाले वाहन, जिनको कार्यक्रम स्थल तक जाना है, रामलीला ग्राउंड में पार्क होंगे। वहां से आगे नहीं जा सकेंगे। मऊआइमा टोल टैक्स से कार्यक्रम स्थल मेवालाल इंटर काॅलेज की तरफ बड़े /काॅमर्शियल वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

मऊआइमा से प्रयागराज आने वाले वाहन कंचनपुर मोड़ से वाया बड़ागांव, 40 नंबर गुमटी होकर शहर की तरफ आ सकेंगे। प्रयागराज से प्रतापगढ़ की तरफ जाने वाले वाहन मलाक हरहर से लाल गोपालगंज, जेठवारा होकर जाएंगे। होलागढ़ से प्रतापगढ़ की तरफ जाने वाले वाहन होलागढ़ मोड़ से कल्याणपुर होकर जा सकेंगे। सोरांव कस्बे से प्रतापगढ़ की तरफ जाने वाले वाहन इस्माइलगंज होकर

पार्किंग स्थल

कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले आम जनमानस के वाहनों की पार्किंग ददौली, गंगा डिग्री कॉलेज, नेशनल हाईवे रेस्ट रूम के सामने, रामलीला ग्राउंड पर होगी। वीआईपी पार्किंग मेवालाल इंटर काॅलेज एवं काॅलेज के बगल स्थित खेत में बनाई गई है। सांसद/ विधायक के वाहन कार्यक्रम स्थल के दाहिनी तरफ बने पार्किंग में खड़े होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed