फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM Yogi Adityanath along with Deputy CM and ministers conducted cleanliness campaign, worshiped Ganga.

Mahakumbh : सीएम योगी आदित्यनाथ ने डिप्टी सीएम और मंत्रियों के साथ चलाया सफाई अभियान, गंगा पूजन किया

Thu, 27 Feb 2025 12:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Feb 2025 12:05 PM IST
सार

डीपीएस ग्राउंड पर हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सीएम योगी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ अरैल घाट पर सफाई अभियान चलाया। सीएम ने खुद झाड़ू लेकर सफाई की और कूड़े को अपने हाथ से उठाकर डस्टबिन में डाला। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath along with Deputy CM and ministers conducted cleanliness campaign, worshiped Ganga.
अरैल घाट पर सफाई अभियान चलाते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृहस्पतिवार को सफाई कार्य के बाद अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ फ्लोटिंग जेटी के जरिए संगम के लिए रवाना हुए। उन्होंने जेटी से साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाया। संगम पहुंचकर सीएम ने मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य रूप में मौजूद मां सरस्वती का विधिवत पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर विधि-विधान से मां की आरती उतारी।

मुख्यमंत्री महाकुंभ की औपचारिक पूर्णाहुति के लिए प्रयागराज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अरैल घाट पर सफाई कर्मियों के साथ मिलकर घाट की सफाई की और गंगा तट पर वस्त्र आदि को साफ करने में अपने मंत्रियों के साथ श्रमदान किया। जल में मौजूद छोड़े गए वस्त्रों को निकालकर पूरे मेला क्षेत्र की स्वच्छता के लिए अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, राकेश सचान, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, अनिल राजभर, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, डीजीपी प्रशांत कुमार और प्रमुख सचिव गृह एवं सूचना संजय प्रसाद सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed