फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM will review the works of Mahakumbh sangam october 6

Prayagraj : योगी जल, वायु और सड़क मार्ग से महाकुंभ के कार्यों का करेंगे निरीक्षण, छह घंटे तक रहेंगे शहर में

Fri, 04 Oct 2024 01:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Oct 2024 01:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर सुबह करीब 10 बजे परेड मैदान में उतरेगा। वहां से वह किला घाट जाएंगे। फिर मोटरबोट से संगम जाएंगे तथा तैयारियाें का जायजा लेंगे। चूंकि अभी मेला क्षेत्र में पानी भरा है। इसकी वजह से मेला क्षेत्र में काम में हो रही देरी से उन्हें अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन
CM will review the works of Mahakumbh sangam october 6
वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह अक्तूबर को हवाई, सड़क और जल तीनों ही मार्ग से महाकुंभ के कार्यों को परखेंगे। इसके लिए परेड में ही हेलीपैड बनाए जाने के साथ विशेष मोटर बोट के भी इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बृहस्पतिवार देर शाम आ गया। इसके अनुसार मुख्यमंत्री रविवार को प्रयागराज में करीब सवा छह घंटे रहेंगे। उनके साथ नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, मुख्य सचिव समेत अन्य विभागों के अफसर भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर सुबह करीब 10 बजे परेड मैदान में उतरेगा। वहां से वह किला घाट जाएंगे। फिर मोटरबोट से संगम जाएंगे तथा तैयारियाें का जायजा लेंगे। चूंकि अभी मेला क्षेत्र में पानी भरा है। इसकी वजह से मेला क्षेत्र में काम में हो रही देरी से उन्हें अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद वह किला घाट आएंगे और अक्षयवट, पाताल पुरी, बड़े हनुमान मंदिर का दर्शन करने के साथ महाकुंभ के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री करीब 11 बजे अखाड़ों तथा अन्य संतों से वार्ता करेंगे। इसके बाद आईसीसीसी में महाकुंभ के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान महाकुंभ के लोगो, मोबाइल एप, वेबसाइट, भूमि एवं सुविधाओं के अप्लीकेशन का अनावरण करेंगे। बैठक में शीर्ष समिति के प्रस्ताव भी रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद करीब डेढ़ बजे से मुख्यमंत्री करीब ढाई घंटे तक महाकुंभ के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान भरद्वाज आश्रम, आईईआरटी फ्लाईओवर, अलोपी देवी मंदिर, लेप्रोसी चौराहा समेत अन्य कार्यों के निरीक्षण का कार्यक्रम संभावित है।

बंद कमरे में नहीं पंडाल में संतों संग वार्ता करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती से भेंट कर महाकुंभ आयोजन पर चर्चा करेंगे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री का करीब सवा घंटे तक संतों संग वार्ता का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वार्ता आईसीसीसी में न होकर परेड मैदान में बन रहे पंडाल में होगी। बैठक के लिए सभी 13 अखाड़ों के संतों के अलावा खाक चौक, दंडीबाड़ा, आचार्य बाड़ा एवं प्रयागवाल के प्रतिनिधियों एवं संतों को आमंत्रित किया गया है। इस बाबत मेलाधिकारी की ओर से संतों को पत्र भी भेजा गया है। संत पहले अपनी बात रखेंगे। फिर मुख्यमंत्री का संबोधन होगा।

अब मुख्यमंत्री के समक्ष ही रखे जाएंगे महाकुंभ शीर्ष समिति के प्रस्ताव

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए शुक्रवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रस्तावित महाकुंभ शीर्ष समिति की बैठक स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्री महाकुंभ के कार्यों की समीक्षा करेंगे। शीर्ष समिति की बैठक के प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed