फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM takes note of cleanliness at Magh Mela

माघ मेले में सीएम ने लिया स्वच्छता का जायजा

Sat, 20 Jan 2018 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 20 Jan 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
CM takes note of cleanliness at Magh Mela
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को माघ मेला पहुंचे तो शौचालयों का निरीक्षण किया और कहा कि कल्पवासियों के लिए भी ऐसे ही आधुनिक शौचालयों की व्यवस्था उनके शिविर में होनी चाहिए। कल्पवासियों के लिए इस तरह के शौचालयों का इंतजाम करना बड़ी चुनौती है। उन्होंने संगम तट पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और गंगाजल से आचमनी की। साथ ही बड़े हनुमानजी के दर्शन किए।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के संत सम्मेलन में आए मुख्यमंत्री ने पहले माघ मेला क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया। उनका हेलीकॉप्टर दिन में तकरीबन 1.40 बजे संगम तट पर उड़ते दिखा। इसके बाद परेड में रेलवे फाटक पर हेलीकॉप्टर उतरा। वहां से वह तरकीबन 2.10 बजे सड़क मार्ग से संगमनोज पहुंचे। पहले उनका काफिला संगम तट से कुछ दूरी पर रुका। वहां पहले से मौजूद मंडलायुक्त डॉ.आशीष गोयल, उनकी पत्नी एवं प्रदेश सरकार की सलाहकार सलोनी गोयल व अन्य अफसरों ने आधुनिक तरीके से बने शौचालय दिखाए। अफसरों ने मुख्यमंत्री को आधुनिक तरीके से हो रही सफाई व्यवस्था की बाबत भी जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने संतोष व्यक्त किया, लेकिन यह भी कहा कि ‘मैंने अभी मेला का निरीक्षण किया। कल्पवासियों के लिए भी इस तरह के शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए।’ इस पर अफसरों ने बताया कि यह ट्रायल के तौर पर है।
विज्ञापन


कुंभ में पूरे मेला क्षेत्र में ऐसे ही शौचालयों के निर्माण के साथ सफाई की व्यवस्था होगी। सीएम ने नमामि गंगे योजनाओं पर आधारित गैलरी का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री वहां से वह संगम तट गए और घाटों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मां गंगा को नमन किया तथा जल से आचमनी की। गंगा दर्शन के बाद वह संत सम्मेलन में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने बड़े हनुमानजी के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री डॉ.सिद्धार्थनाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, डीएम सुहास एलवाई समेत अनेक नेता और प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed