फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM said the Allahabad gift of twenty three billion

सीएम ने इलाहाबाद को दी सवा तीन अरब की सौगात

Sun, 24 Apr 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 24 Apr 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
CM said the Allahabad gift of twenty three billion
मुख्यमंत्री अख‌िलेश यादव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को इलाहाबाद में 65 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही कहा गए कि बारा पावर प्लांट का उद्घाटन और करछना पावर प्लांट का शिलान्यास करने के लिए जल्द ही फिर इलाहाबाद आएंगे। यमुनापार में लगातार दो दौरा करने के बाद सीएम ने गंगापार वालों को भरोसा दिलाया कि उनके क्षेत्र के लिए भी विकास की योजनाओं का खाका तैयार है। स्थानीय प्रशासन से जैसे ही उन्हें संकेत मिलेगा, वह गंगापार का भी भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन


यमुनापार के चाका ब्लॉक स्थित इरादतगंज हवाई पट्टी पर आयोजित जनसभा के दौरान सीएम अखिलेश यादव ने एक अरब 22 करोड़ 47 लाख 82 हजार रुपये की की लागत वाली 61 योजनाओं का लोकार्पण और दो अरब दो करोड़ 61 लाख 51 हजार रुपये की लागत वाली चार परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर में 33 शैया वाले मैटरनिटी विंग, लाक्षागृह, सोरों, अरैल, मुकुंदपुर, शुकुलपुर और घूरपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बेली हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड का विस्तार कार्य, एसआरएन अस्पताल में आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होलागढ़, बक्शी बांध पर एसटीपी रिंग बांध पर सुरक्षात्मक एवं पुनर्स्थापना के कार्य, ऑब्जर्वेशन होम एवं राजकीय बाल सुधार गृह खुल्दाबाद के निर्माण कार्य, मॉडल स्कूल कमला नगर, विकास खंड बहरिया एवं मॉडल स्कूल समहन, विकाव खंड उरुवा के भवन के निर्माण कार्य, जनेश्वर मिश्र योजना के तहत 20 गांवों में कराए गए विकास कार्यों और 28 सड़कों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


साथ ही तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय में ट्रामा सेंटर एवं उपनिबंधक काय्रालय हंडिया के निर्माण कार्य, नव स्थापित जिला कारागार नैनी के निर्माण कार्य एवं विधि विज्ञान प्रयोगशाला शांतिपुरम के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। सीएम ने 665 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत स्वीकृत पत्र एवं सहायता राशि का भी वितरण किया। इनमें लोहिया आवास के 100 लाभार्थी, समाजवादी पेंशन योजना के 200 लाभार्थी, साइकिल सहायता योजना के 200 लाभार्थी, बीएसयूपी के तहत आवास आवंटन के 50 लाभार्थी, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्यान्न वितरण के लिए 50 लाभार्थी, कन्या विद्या धन के 25 लाभार्थी, मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण योजना के 20 लाभार्थी और ट्राई साइकिल/बैसाखी वितरण के 20 लाभार्थी शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में सपा जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव, पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह, अतीक अहमद, माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम सिंह यादव, विधायक प्रशांत सिंह, अंसार अहमद, वाचस्पति, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा, विधायक हाजी परवेज अहमद, गामा पांडेय, विजमा यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह, पार्टी नेता इंदु प्रकाश मिश्र, निधि यादव, डॉ. रंजना बाजपेयी, उज्ज्वल रमण सिंह, श्रीप्रकाश राय, केके श्रीवास्तव, भूपेंद्र श्रीवास्तव, संतोष  यादव, अब्दुल सलमान आदि मौजूद रहे। समारोह का संचालन संजय पुरुषार्थी ने किया। गायक मनोज गुप्ता ने गीत गाकर सीएम का स्वागत किया तो जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं की ओर से प्रदेश के विकास पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति ने लोगों का मन जीत लिया। सीएम ने छात्राओं को पुरस्कृत करने की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed