{"_id":"59cbfdb14f1c1b9e538b4b11","slug":"cm-s-initiative-will-open-in-aiims-in-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने की पहल, इलाहाबाद में खुलेगा एम्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने की पहल, इलाहाबाद में खुलेगा एम्स
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
केशव
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगमनगरी में भी एम्स की स्थापना होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से भेजे गए इस आशय के पत्र की प्रति मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को भी मिली है। जिसमें एम्स संबंधी प्रस्ताव को अतिशीघ्र तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जमीन चिह्नित करने के लिए भी स्थानीय प्रशासन को कहा गया है।
इलाहाबाद में एम्स की स्थापना के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी प्रयत्नशील थे। बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी पत्र से साफ हो गया कि इसकी प्रक्रिया शुरू होने वाली है। यहां से प्रस्ताव चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को संदर्भित किया जाएगा। इसे त्रुटि रहित करने के बाद सीएम कार्यालय से केंद्र सरकार को अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा है। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक एम्स की स्थापना के संबंध में जल्द बैठक कर आवश्यक बिंदुओं पर प्रशासन से वार्ता होगी। इसके बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।