{"_id":"5eda9f388ebc3e9096651384","slug":"cm-gives-justice-to-farmers-inspector-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने किसानों को दिलाया इंसाफ, दरोगा सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने किसानों को दिलाया इंसाफ, दरोगा सस्पेंड
Sat, 06 Jun 2020 01:08 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 06 Jun 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घूरपुर के करमा रोड पर लगे बाजार में पुलिस जीप से सब्जियां रौंदने वाले दरोगा सुमित आनंद सिंह शुक्रवार को सीएम योगी के आदेश पर निलंबित कर दिया गया। इस घटना का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसको सीएम ने संज्ञान लेकर कार्रवाई की। साथ ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर सब्जी विक्रेताओं को लगभग आठ हजार रुपये मुआवजा भी दिया। इस रकम की भरपाई दरोगा की तनख्वाह से की जाएगी।
बीते बुधवार को घूरपुर में लगी साप्ताहिक सब्जी मंडी में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे थे और करमा रोड किनारे ही सब्जियां रखकर बेच रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे घूरपुर थाने में तैनात दरोगा सुमित आनंद सिंह ने पुलिस जीप से सड़क किनारे रखी सब्जियां रौंद डाली थीं। घटना से संबंधित एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसके बाद दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया था। शुक्रवार को जब यह मामला सीएम की जानकारी में आया तो उन्होंने अफसरों से कहा कि ऐसे मामलों में संवेदनशील होने की जरूरत है, तुरंत मामले में कार्रवाई की जाए।
इसके बाद शासन से एसएसपी को कार्रवाई का आदेश दिया गया। इस पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने सीओ करछना से जांच कराई और जांच रिपोर्ट के आधार पर शुक्रवार को आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया। जांच के दौरान मौके पर पहुंचे सीओ करछना आशुतोष तिवारी ने किसानों से बात की और 11 किसानों को लगभग आठ हजार रुपये मुआवजा दिया गया। शासन के निर्देशानुसार इस मुआवजे की रिकवरी आरोपी दरोगा के वेतन से कराए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
11 किसानों को दिया मुआवजा
घूरपुर (संवाद)। राम तौल निवासी चिल्ली को एक हजार, ज्ञान सिंह निवासी मनकवार को दो सौ रुपये, रामसिंह निवासी चकिया को 1100, सोनू मनकवार को एक हजार, अमित पटेल करमा को 800, नरेंद्र सिंह दलवाबारी को 1100 , प्रेमचंद्र सेमरा को 700, मंगला करमा को 500 , गीता पाठक घूरपुर को 700 , सत्येंद्र पटेल चकिया को 500 रुपये मुआवजा दिया गया। नुकसान की भरपाई होने से किसानों में खुशी की लहर है, बाकी के किसानों को चिह्नित किया जा रहा है।