फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM and Deputy CM residing for Phulpur by-election

फूलपुर उपचुनाव के लिए माहौल बना रहे सीएम और डिप्टी सीएम

Thu, 25 Jan 2018 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 25 Jan 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
CM and Deputy CM residing for Phulpur by-election
केशव प्रसाद मौर्य
फूलुपर उपचुनाव को लेकर एक बार फिर भाजपा सक्रिय है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी इस चुनाव को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं। केशव प्रसाद मौर्य के सांसद पद से इस्तीफा देने के बाद इस संसदीय सीट में उपचुनाव का माहौल भी बनने लगा है। शायद इसी वजह से 19 जनवरी को माघ मेले में विहिप के संत सम्मेलन-धर्मसभा में आने के बाद विद्या भारती के कार्यक्रम में दोबारा सीएम योगी इसी सप्ताह इलाहाबाद पहुंचेंगे। इसी तरह प्रत्येक सप्ताह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के भी इलाहाबाद आने का कार्यक्रम बन रहा है।
विज्ञापन


केशव मौर्य के इस्तीके के बाद ही तय था कि फूलपुर में उपचुनाव की तारीख कभी भी घोषित हो सकती है। यूं तो इस चुनाव में भाजपा द्वारा डिप्टी सीएम केशव के परिजनों को ही टिकट दिए जाने की चर्चा है। पिछले कुछ दिनों से केशव मौर्य के बार-बार इलाहाबाद आने से उनके परिवार के किसी सदस्य को टिकट दिए जाने की चर्चा को भी बल मिला है। तमाम भाजपाई भी केशव के परिजनों को ही उम्मीदवार बनाने की मांग कर रहे हैं। दिवाली के आसपास उनके पुत्र योगेश मौर्य के होर्डिंग शहर के तमाम इलाकों में भाजपाइयों द्वारा लगाए गए थे। इसके बाद अब भाजपाई उनकी पत्नी राजकुमारी मौर्य को इस सीट से उम्मीदवार बनाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


कौशांबी जिले में उनके भाई को फूलपुर से टिकट दिए जाने की मांग भाजपाइयों ने की है। चुनावी माहौल को देखते हुए डिप्टी सीएम के अधिकांश कार्यक्रम भी फूलपुर संसदीय क्षेत्र की विभिन्न विधानसभाओं में रखे जा रहे हैं। दो रोज पहले केशव मौर्य ने गंगापार और शहर पश्चिम में कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया था। इसी कड़ी में वे तीन दिन के दौरे पर 25 जनवरी को एक बार फिर से इलाहाबाद पहुंच रहे हैं। इस दौरान भी वे तमाम कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। हालांकि फूलपुर उपचुनाव के लिए कई अन्य भाजपाइयों ने भी टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। इसमें से विक्रम सिंह पटेल, प्रदीप श्रीवास्तव आदि नेताओं ने  संबंधित संसदीय क्षेत्र में अपने होर्डिंग भी लगा दिए हैं। वहीं दूसरी ओर सीएम योगी का भी इस माह दूसरी बार इलाहाबाद आने का कार्यक्रम बना है। वे 28 जनवरी को विद्या भारती की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। पिछले सप्ताह संत सम्मेलन में भी उन्होंने अपने कामकाज का ब्यौरा पेश किया था। सीएम और डिप्टी सीएम की सक्रियता को देखकर इस बात की भी अटकलें लगाई जा रही है कि इसी सप्ताह चुनाव की अधिूसचना जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘भाजपा कार्यकर्ता फूलपुर उपचुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि इस सीट से डिप्टी सीएम के परिजनों को ही टिकट दिया जाए। हालांकि यह निर्णय पार्टी के संसदीय दल को लेना है। ’
00 अवधेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed