{"_id":"60d77dcbd5b3e96a8b1becfe","slug":"clouds-will-prevail-today-it-will-rain-there-is-a-possibility-of-sunshine-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी छाए रहेंगे बादल, होगी बारिश, कल से धूप निकलने के आसार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भी छाए रहेंगे बादल, होगी बारिश, कल से धूप निकलने के आसार
Sun, 27 Jun 2021 12:49 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:49 AM IST
सार
- मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक शनिवार को 2.4 एमएम हुई बारिश
- दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस रहा नीचे
विज्ञापन
weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई दिनों से शहर के आसमान पर छाए बादल रविवार को भी अपना जमावड़ा बनाए रहेंगे। इससे बारिश होने की संभावना बनी हुई है। हालांकि, सोमवार से मौसम करवट ले सकता है। दिन में कड़ी धूप खिलने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दिन भर बादलों के छाए रहने से जहां अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया गया वहीं 2.4 एमएम बारिश भी हुई।
लोगों को आशा थी कि शनिवार को धूप खिल सकती है लेकिन उम्मीदलों पर पानी फिर गया। बादलों ने सुबह से ही अपना डेरा डाले रखा। इस वजह से सूर्य देव के दर्शन भी नहीं हो सके। दिन में कई बार मौसम खुला लेकिन बादलों ने बहुत देर तक ऐसा रहने नहीं दिया। दोपहर तीन बजे के बाद हल्की बूंदा-बांदी शुरू हुई तो देर तक चलती रही। हालंाकि, शहर के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में जमकर बारिश हुई। इससे नमी 92 फीसदी रिकार्ड की गई।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बादलों के बने रहने और बारिश होने से अधिकतम तापमान सामान्य के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। मौसम का यह मिजाज रविवार को भी बरकरार रहेगा। इससे बारिश की भी संभावना भी बनी हुई है। हालांकि, सोमवार से इसमें बदलाव आ सकता है। हवाओं का रूख बदलने से दिन में तेज धूप निकलने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक सोमवार वाली स्थिति आने वाले कई दिनों तक बनी रह सकती है।