फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cloth merchant's daughter committed suicide by hanging herself, took suicidal step after scolding by family me

प्रयागराज : बीकॉम की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, घर वालों की डांट फटकार के बाद उठाया आत्मघाती कदम

Sat, 07 Oct 2023 04:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Oct 2023 04:29 PM IST
सार

सदियापुर करेली के रहने वाले सरन सिंह कपड़ा व्यवसायी हैं। उनकी पुत्री मोहिनी सिंह (22) बी कॉम अंतिम वर्ष की छात्रा है। वह एसएस खन्ना डिग्री कॉलेज में पढ़ती थी। शुक्रवार की देर रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
Cloth merchant's daughter committed suicide by hanging herself, took suicidal step after scolding by family me
भरतपुर में युवक ने की आत्महत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

करेली थाना क्षेत्र के सदियापुर में बी कॉम की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने यह कदम क्यों उठाया इसका सही कारण पता नहीं चल सका है। हालांकि आस पड़ोस के लोगों ने दबी जुबान बताया कि परिजनों की डांट फटकार के बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। 

विज्ञापन

 

सदियापुर करेली के रहने वाले सरन सिंह कपड़ा व्यवसायी हैं। उनकी पुत्री मोहिनी सिंह (22) बी कॉम अंतिम वर्ष की छात्रा है। वह एसएस खन्ना डिग्री कॉलेज में पढ़ती थी। शुक्रवार की देर रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुले पर परिवार के लोग परेशान हो गए। मौके पर मुहल्ले वाले भी जुट गए। किसी ने खिड़की से अंदर देखा तो उसका शव फांसी के फंदे से लटक रहा था।

विज्ञापन

 

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना से परिवार के लोग स्तब्ध हैं। उनका कहना है कि उन्हें यह तनिक भी आभास नहीं था कि उनकी पुत्री इस तरह का कदम उठा सकती है। मुहल्ले लोग और रिश्तेदार परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन बिलखते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed