{"_id":"5f889e8e8ebc3e9b9661635a","slug":"cllasses-starts-from-19th-october-in-madarsa-too-afeter-lockdown-allahabad-news-ald289069146","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसों में भी 19 से चलेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसों में भी 19 से चलेंगी कक्षाएं
Sat, 17 Oct 2020 03:53 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। मदरसों में भी सेकेंड्री, सीनियर सेकेंड्री, कामिल एवं फ़ाजिल की कक्षाएं 19 अक्तूबर से शुरू होंगी। अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज वक्फ मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बृहस्पतिवार को यह आदेश दिया। इससे पहले स्कूल आने वाले सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों से इसकी लिखित सहमति लेनी होगी।
मंत्री ने बताया कि कक्षाएं दो पालियों में चलेंगी। पहली पाली में सेकेंड्री एवं फ़ाजिल की कक्षाएं चलेंगी। द्वितीय पाली में सीनियर सेकेंडरी तथा कामिल के विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा। एक दिन में प्रत्येक कक्षा के अधिकतम 50 प्रतिशत तक विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा। शेष विद्यार्थियों की अगले दिन कक्षाएं चलेंगी। मंत्री ने सभी मदरसों में कोविड-19 की बाबत जारी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।