फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Clean chit to two accused in the case of molestation by religious conversion, case registered against three

High Court : धर्म परिवर्तन कर छेड़खानी के केस में दो आरोपियों को क्लीन चिट, तीन के खिलाफ दर्ज है मुकदमा

Thu, 05 Sep 2024 12:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 Sep 2024 12:27 PM IST
सार

यह मामला पिछले साल दिसंबर में सामने आया था। अतरसुइया निवासी एक महिला ने तीन सगे भाइयों व दो अज्ञात पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने, मजार पर बंधक बनाकर छेड़छाड़ करने समेत अन्य आरोपों में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि पहले उसके पिता और फिर उसे मौत का भय दिखाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया।

विज्ञापन
Clean chit to two accused in the case of molestation by religious conversion, case registered against three
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कर्नलगंज में डरा-धमकाकर महिला का धर्म परिवर्तन व बंधक बनाकर अश्लील हरकत के मामले में दो आरोपियों को क्लीन चिट दे दी गई है। पुलिस ने नामजद तीन आरोपियों में से एक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही विवेचना में मुकदमे से छेड़खानी, बलवा व बंधक बनाने की धाराएं भी निकाल दी हैं।

विज्ञापन


यह मामला पिछले साल दिसंबर में सामने आया था। अतरसुइया निवासी एक महिला ने तीन सगे भाइयों व दो अज्ञात पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने, मजार पर बंधक बनाकर छेड़छाड़ करने समेत अन्य आरोपों में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि पहले उसके पिता और फिर उसे मौत का भय दिखाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। यही नहीं, घर में मजार के नाम पर चौरी बनवा दी गई। उसे मजार पर बुलाकर बंधक बनाकर अश्लील हरकत की गई।
विज्ञापन


पुख्ता सूत्रों का कहना है कि एफआईआर दर्ज करने के बाद विवेचना के दौरान वादिनी समेत कुल 13 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। इनमें दो विवेचक भी शामिल रहे। विवेचना में मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों में से जुनैद व फैजान को क्लीन चिट दे दी, जबकि एक अन्य आरोपी अकरम के खिलाफ चार्जशीट लगाई। दो अज्ञात आरोपियों को भी नहीं खोजा जा सका। साथ ही मुकदमे से छेड़छाड़, बंधक बनाने समेत तीन धाराएं भी हटा दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में मजार के नाम पर चौरी बनवाई

महिला ने आरोप लगाया था कि उसके पिता की नैनी स्थित मिठाई की दुकान पर छोटा बघाड़ा मजार पर बैठने वाला मुश्ताक अली आया करता था, जिसने पिता को बरगलाया। कहा कि छोटा बघाड़ा स्थित मजार में चादर चढ़ाने पर आपका व्यवसाय बहुत तेज बढ़ेगा। पिता के मजार पर आने-जाने के दौरान ही जादू-टोना व मौत का भय दिखाकर धर्म परिवर्तन करा दिया। परिवार की बीमारी व मौत का भय दिखाया, जिससे डरवश पिता ने मजार के नाम पर अपने घर पर ही चौरी बनवा दी।

बेटी से दुष्कर्म का भी लगाया था आरोप

महिला का आरोप यह भी था कि पिता की मौत के बाद मुस्ताक ने उसे व उसकी बेटी को डरा-धमकाकर मजार पर बुलाया और झाड़फूंक के नाम पर कमरे में ले जाकर बेटी संग दुष्कर्म किया। जानकारी पर उसने विरोध किया तो तंत्र विद्या से बेटी को मरवाने की धमकी दी। इसके बाद कुछ दिन बीमार रहने के बाद बेटी की मौत हो गई। इससे वह काफी डर गई और मुश्ताक के कहने पर रुपये, जेवर इत्यादि मजार पर लाकर देती रही। इसी दौरान डरा-धमकाकर अपने बेटों की उपस्थिति में उसका भी धर्म परिवर्तन कराया।

आरोप लगाया था कि 22 अक्तूबर 2023 को उसके बेटों अकरम, जुनैद व फैजान दो अन्य व्यक्तियों के साथ उसके घर आकर गालीगलौज करते हुए मजार न आने पर जान से मारने को धमकाया। 23 अक्तूबर को वहां जाने पर अकरम, जुनैद ने बाल पकड़कर थप्पड़ मारा और कमरे में बंधक बनाकर अश्लील हरकत की। महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि कई अन्य लड़कियों व महिलाएं भी उपरोक्त आरोपियों के चंगुल में फंसकर शारीरिक व आर्थिक शोषण करवाने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed