{"_id":"66184be953e4bb199c0850b6","slug":"clash-between-two-parties-eight-injured-meerganj-news-c-4-1-bly1032-380088-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: दो पक्षों में संघर्ष, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: दो पक्षों में संघर्ष, आठ घायल
Fri, 12 Apr 2024 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। ईद पर जहां लोग एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दे रहे थे वहीं, दियोरिया अब्दुल्लागंज गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान एक पक्ष के पांच और दूसरे पक्ष के तीन लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मीरगंज सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सभी को बरेली के लिए रेफर कर दिया गया।
दोनों पक्षों में ग्राम प्रधान के चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है। बृहस्पतिवार को करीब 11 बजे दोनों पक्ष भिड़ गए। लाठी-डंडों से मारपीट के साथ चाकू भी चले। एक पक्ष के दानिश बेग ने आरोप लगाया कि उनके भाइयों सोहिल बेग, खिजर बेग, अनीस बेग, अमन बेग, रमीम तथा पिता सलीम बेग को चोटें आई हैं। खिजर बेग की ओर से एक तहरीर भी पुलिस को दी गई है। वहीं, दूसरे पक्ष के क्षेत्र पंचायत सदस्य जीशान ने भी सलीम बेग व उनके पुत्रों पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मारपीट में जीशान, उवैश और शानू घायल हुए हैं।
प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि चुनाव की रंजिश में मारपीट की बात सामने आई है। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। अब तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। अगर वह लोग तहरीर देते हैं तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।