{"_id":"5c4c31acbdec2258bd0c7e1d","slug":"clash-between-hosteller-boys-and-marriage-party-people-in-prayagraj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में हॉस्टलर-मेहमानों में भिड़ंत, जमकर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में हॉस्टलर-मेहमानों में भिड़ंत, जमकर बवाल
Sat, 26 Jan 2019 03:38 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 26 Jan 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
Demo
कर्नलगंज के सलोरी में आयोजित एक शादी समारोह में शुक्रवार देर रात बवाल हो गया। बिन बुलाए खाना खाने घुसे एक हॉस्टलर को पीटे जाने के बाद हॉस्टलरों ने जमकर उपद्रव किया। मैरिज हाउस में तोड़फोड़ कर आधा दर्जन वाहन व अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिए। साथ ही पथराव भी किया। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची, तब मामला शांत हुआ। खबर लिखे जाने तक मौके पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
चांदपुर सलोरी निवासी राजकिशोर तिवारी की बेटी की शादी शुक्रवार को ईश्वर शरण चौकी के ठीक बगल स्थित ईश्वर शरण गार्डन से हो रही थी। बारात भीखुपुर जौनपुर से आई थी। शादी का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब 11 बजे गेस्ट हाउस के ठीक सामने स्थित अंबेडकर छात्रावास के तीन छात्र पहुंचे और खाना खाने लगे।
विज्ञापन
आरोप है कि तीनों ने बारात में शामिल युवतियों से छेड़खानी की, जिसके बाद उन्हें पीट दिया गया। इसकी सूचना हॉस्टल में पहुंची तो वहां से सैकड़ों की संख्या में छात्र आ गए और मैरिज हाउस में बवाल शुरू कर दिया। समारोह में शामिल लोगोें को पीटने के साथ ही वहां तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
कुर्सियों व लाइटों के साथ ही करीब आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए। जयमाल के लिए बना स्टेज भी तहस-नहस कर दिया गया। खाने के स्टाल भी पलट दिए गए। दहशत में आए मेहमानों ने गेट बंद करने की कोशिश की तो पत्थर चलाए गए। जिसमें एक बाराती चोटिल भी हुआ। करीब आधे घंटे तक उपद्रव होता रहा। सूचना पर कई थानों की फोर्स और करीब एक दर्जन डायल 100 की गाड़ियां पहुंचीं और छात्रों को हॉस्टल में खदेड़ा तब जाकर स्थिति काबू में आई।
Trending Videos
दहशत में चीखने लगी महिलाएं-बच्चे
एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि तनाव को देखते हुए मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है। उपद्रव में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बवाल के दौरान शादी में आए महिलाएं-बच्चे दहशत में आकर चीखने लगे। मेहमानों ने बताया कि दोनों ओर के गेट बंद कर किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई। मेहमान इस कदर दहशत में थे कि भारी फोर्स की मौजूदगी के बावजूद वह गेस्ट हाउस से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। उधर खौफजदा बाराती भी सहमे रहे। उधर, मारपीट में एक हॉस्टलर के भी चोटिल होने की चर्चा रही।
कहां थे चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी?
घटना को लेकर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश रहा। शादी में शामिल स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि कमोबेश हर समारोह में ऐसी ही स्थिति रहती है। छात्र दबंगई दिखाते हुए समारोह में घुस आते हैं और मनमानी करते हैं। चुपचाप सब देखते रहे तो ठीक वरना उपद्रव पर उतारू हो जाते हैं।
उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का भी आरोप लगाया। कहा कि ठीक बगल में चौकी होने के बावजूद पुलिस को आने में आधे घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया। कुछ लोगों ने तो यह भी आरोप लगाया कि बवाल होते देख पुलिसकर्मी चौकी में ताला लगाकर भाग निकले। बाद में फोर्स के आने के बाद वह वापस आए। एक सवाल यह भी है कि आखिर चौकी पर तैनात पुलिसवालों ने समय रहते सूचना देकर फोर्स क्यों नहीं बुलाई।