फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   civil lines parking

अब सिविल लाइंस की सड़कों से गाड़ियां हटाना चुनौती

Fri, 07 Oct 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 07 Oct 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
civil lines parking
allahabad
मल्टीलेवल कार पार्किंग भले खुल गई लेकिन सिविल लाइंस में सड़कों पर खड़ी होने वाली कारों को हटाना अब किसी चुनौती से कम नहीं हैं। बृहस्पतिवार को भी महात्मा गांधी मार्ग और सरदार पटेल मार्ग पर दोनों तरफ कारों की कतार लगी रही। सुभाष चौराहा, जहां मल्टीलेवल पार्किंग बनाई गई है, उसके आसपास ही पूरे दिन सड़क के दोनों ओर खड़ी कारों के कारण जाम की स्थिति रही और भारी-भरकम पार्किंग में बमुश्किल दर्जनभर गाड़ियां ही पहुंची। ट्रैफिक पुलिस की ओर से सख्त कदम न उठाए जाने के कारण पार्किंग खुलने के बावजूद सिविल लाइंस में जाम की समस्या का समाधान होते फिलहाल नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


एडीए ने सुभाष चौराहा के पास राजकरण सिनेमा के पीछे बनी पार्किंग बुधवार को खोल दी। बुधवार को वहां कोई गाड़ी पार्क नहीं हुई और बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन में बमुश्किल दर्जनभर गाड़ियां ही पार्किंग में पहुंची। इसके इतर महात्मा गांधी मार्ग पर पैलेस सिनेमा से सुभाष चौराहा होकर अटलांटिस मॉल तक और सरदार पटेल मार्ग पर नवाब यूसुफ रोड क्रासिंग से हाटस्टफ चौराहा तक सड़क के दोनों ओर कारों की कतार लगी रही। इस बीच न एक भी ट्रैफिक पुलिस वाले नजर आए और न लोगों ने पार्किंग में गाड़ी खड़ी करना मुनासिब समझा। नतीजा, सिविल लाइंस की सड़कों पर रोज की तरह की जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

इस समस्या को खत्म करने के लिए अब ट्रैफिक पुलिस को ही मुख्य भूमिका निभानी है लेकिन वहां के अफसर नहीं जाग रहे हैं। उधर, एडीए ने सड़कों से गाड़ियां जब्त करने की तैयारी की है। जोनल अधिकारी आलोक पांडेय का कहना है  कि ट्रैफिक पुलिस को सूचित कर दिया गया है। शुक्रवार को ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहादुरगंज में मानसरोवर सिनेमा से सुलाकी चौराहा और उसके आसपास बेहद घनी आबादी वाला बड़ा कारोबारी क्षेत्र है। यहां इलेक्ट्रानिक उपकरण, कागज, फोम के गद्दों आदि का थोक और फुटकर बाजार है। यहां रोज बड़ी संख्या में ग्राहक आते हैं लेकिन पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी होती हैं। इसकी वजह से मानसरोवर से सुलाकी चौराहा तक हर वक्त जाम की स्थिति रहती है। इस समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने इलेक्ट्रानिक मार्केट के ठीक सामने स्थित मोती पार्क में मल्टीलेवल कार पार्किंग का प्रस्ताव शासन को भेजा। नया सवेरा योजना में भेजे गए तकरीबन 19 करोड़ रुपये के इस प्रस्ताव को अब तक स्वीकृति का इंतजार है। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने गंभीर समस्या का हवाला देते हुए शासन से रकम स्वीकृत करने के लिए कई बार पत्राचार किया लेकिन अब तक रकम नहीं जारी हुई। शासन ने नए वित्तीय वर्ष में इसके लिए रकम जारी करने का आश्वासन दिया था लेकिन इसके भी छह माह बीत चुके हैं और अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। ऐसे में जल्द रकम न जारी हुई तो बहादुरगंज में मल्टीलेवल पार्किंग का सपना साकार होने की संभावना कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed