फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Civil Lines bus station will be closed for two years, the company will construct it afresh

Prayagraj : दो वर्ष के लिए बंद होगा सिविल लाइंस बस स्टेशन, कंपनी नए सिरे से करेगी निर्माण, माह भर में बंद होगा

Sun, 27 Apr 2025 12:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Apr 2025 12:59 PM IST
सार

शहर की धड़कन कहे जाने वाला सिविल लाइंस बस अड्डा पुनर्निर्माण के लिए दो वर्ष के लिए बंद होगा। माह भर के भीतर बस अड्डा बंद हो जाएगा। इस दौरान शहर में बसें कहां से चलेंगी, उसे लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

विज्ञापन
Civil Lines bus station will be closed for two years, the company will construct it afresh
सिविल लाइंस रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर की धड़कन कहे जाने वाला सिविल लाइंस बस अड्डा पुनर्निर्माण के लिए दो वर्ष के लिए बंद होगा। माह भर के भीतर बस अड्डा बंद हो जाएगा। इस दौरान शहर में बसें कहां से चलेंगी, उसे लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ओमेक्स कंपनी नए सिरे से बस स्टेशन का निर्माण करेगी। यह काम तभी शुरू होगा, जब यहां से संचालित बसें किसी और स्थान पर शिफ्ट की जाएं। शासन से भी यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक को कहा गया है कि वह सिविल लाइंस बस स्टेशन कहां शिफ्ट हो सकता है, उसके लिए उपयुक्त स्थान का चयन जिला प्रशासन के माध्यम से करवाकर भेजें।

विज्ञापन


सिविल लाइंस बस स्टेशन से वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, लखनऊ, अयोध्या, बरेली, हल्द्वानी, बस्ती, आगरा, मथुरा, कानपुर, झांसी और दिल्ली रूट की बसें संचालित होती हैं। शहर के बीच में होने की वजह से लोग आसानी से यहां पहुंच जाते हैं। अब दो वर्ष के लिए स्टेशन के बंद होने संचालित बसों का नया ठिकाना कहां होगा, उसकी तैयारियों में यूपी रोडवेज प्रशासन जुट गया है।

विज्ञापन

नेहरू पार्क, केपी कॉलेज व प्रिंटिंग कॉलेज मैदान में हो सकता है शिफ्ट

सिविल लाइंस बस स्टेशन के बंद होने के साथ ही बसों का नया ठौर कहां होगा, उसे लेकर रोडवेज प्रशासन मंथन कर रहा है। महाकुंभ के दौरान नेहरू पार्क मैदान में अस्थायी बस स्टेशन बनाया गया था। वहां जगह भी काफी है, लेकिन वह सेना की जमीन है। दो वर्ष के लिए सेना अपनी जमीन रोडवेज को देगी या नहीं, यह अभी तय नहीं है।

इसी तरह तेलियरगंज स्थित प्रिंटिंग कॉलेज मैदान को भी बेहतर विकल्प माना जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन को ही कॉलेज प्रशासन से बात करनी होगी। वहीं, रोडवेज के अफसर केपी कॉलेज मैदान को ज्यादा मुफीद मान रहे हैं।

एमजी मार्ग में होने की वजह से वहां पहुंचना भी लोगों के लिए काफी आसान है, लेकिन केपी कॉलेज में खेलकूद से जुड़े आयोजन होते रहते हैं। इसके अलावा सीएवी कॉलेज मैदान और परेड मैदान को भी विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

सिविल लाइंस बस स्टेशन तकरीबन दो वर्ष के लिए बंद होना है। यहां से संचालित बसें कहां शिफ्ट की जाएं, उसके लिए स्थान की तलाश की जा रही है। चार-पांच स्थान चिह्नित किए गए हैं। जिला प्रशासन के माध्यम से ही आगे की कार्रवाई होगी। - रविंद्र कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपी रोडवेज, प्रयागराज रीजन
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed