{"_id":"67693ccc2cf9d1b1e50d96dd","slug":"city-slip-released-for-group-c-and-d-recruitment-examination-of-high-court-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : हाईकोर्ट की ग्रुप सी व डी भर्ती परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : हाईकोर्ट की ग्रुप सी व डी भर्ती परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी
Mon, 23 Dec 2024 04:04 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 23 Dec 2024 04:04 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ग्रुप सी व डी के अंतर्गत विभिन्न पदों को होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाकर एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Exam
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ग्रुप सी व डी के अंतर्गत विभिन्न पदों को होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाकर एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इससे उनके परीक्षा केंद्र की जानकारी मिल जाएगी। भर्ती परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) करा रही है।
विज्ञापन
ड्राइवर (ग्रेड-IV), एवं ग्रुप सी (लिपिकीय ग्रेड) के लिए परीक्षा का आयोजन चार जनवरी को होगा। स्टेनोग्राफर व ग्रुप डी पदों की परीक्षा पांच जनवरी को होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से 4:30 तक होगी।
विज्ञापन
एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पूर्व हो सकते हैं जारी
एग्जाम सिटी स्लिप का उपयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकता है। प्रवेश पत्र एनटीए की ओर से परीक्षा तिथि से चार दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से 3306 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन