फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   City bus contract workers will ask for death if hearing is not held, on strike for 72 days

Prayagraj : नहीं हुई सुनवाई तो इच्छा मुत्यु मांगेगे सिटी बस के संविदाकर्मी, 72 दिन से हैं हड़ताल पर

Fri, 28 Apr 2023 08:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Apr 2023 08:02 PM IST
सार

सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ प्रयागराज के बैनर तले चल रही सिटी बस केे संविदाकर्मियों की हड़ताल 72वें दिन शुक्रवार को भी जारी रही।

विज्ञापन
City bus contract workers will ask for death if hearing is not held, on strike for 72 days
Prayagraj News : सिटी बस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ प्रयागराज के बैनर तले चल रही सिटी बस केे संविदाकर्मियों की हड़ताल 72वें दिन शुक्रवार को भी जारी रही। कोषाध्यक्ष अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि आज भूख हड़ताल पर पांच सदस्य रामकृष्ण मिश्र, अजय कुमार सिंह, अंबिकेश जायसवाल, अवधेश कुमार तथा संजय सिंह यादव बैठे।

विज्ञापन


कहा गया कि क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा आगरा-मथुरा की तर्ज पर समायोजन की प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है। इसके साथ ही कर्मचारियों के अनशन स्थल पर कोई वार्ता करने के लिए भी नहीं आ रहा है। इससे हड़ताली कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सीटू के जिला सचिव अविनाश मिश्र, दयाशंकर यादव, शंभू यादव तथा मोहन ने बताया कि राष्ट्रपति को दो बार पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु मांगी जा चुकी है। 

विज्ञापन

फिटनेस न होने से 90 से ज्यादा सिटी बसें हो गई हैं बंद

90 से ज्यादा सिटी बसें फिटनेस न होने की वजह से बंद हो गई हैं। इस वजह से उससे जुड़े संविदा कर्मियों के समक्ष रोजगार संकट आ गया है। कर्मचारियों की मांग है कि बसों की फिटनेस बढ़ाई जाए या उन्हें परिवहन निगम की बसों में लगाया जाए। बृहस्पतिवार 16 फरवरी की सुबह से ही सात कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। बताया जाता है कि 90 से ज्यादा खटारा बसों को परिवहन विभाग से फिटनेस नहीं मिला। इसके कारण इन्हें वर्कशाप में खड़ाकर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed