फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   City bus collided with dumper being backed, one and a half dozen injured

बैक हो रहे डंपर से टकराई सिटी बस, डेढ़ दर्जन घायल

Tue, 03 Sep 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
City bus collided with dumper being backed, one and a half dozen injured
घूरपुर के इरादतगंज धर्मकांटे के पास रोडवेज बस पीछे से डंपर में टकराई। बस का अगला हिस्सा क्षतिग्र? - फोटो : NAINI
घूरपुर। इरादतगंज धर्म कांटा के सामने डंपर में पीछे से आ रही तेज रफ्तार सिटी बस टकरा गई। टक्कर होने पर बस में सवाल करीब दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलोें को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ड्राइवर की मौत हो गई जबकि पांच लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही। इनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। घायलों में इंजीनियरिंग कालेज के छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन

शंकरगढ़ से जेएनयूआरएम की सिटी बस सोमवार सुबह शहर जा रही थी। रीवा राजमार्ग पर इरादतगंज धर्म कांटा के समीप एक डंपर बैक हो रहा था लेकिन तेज रफ्तार में आ रही सिटी बस चालक इसे देख नहीं सका और पीछे से बस डंपर से जा टकराई। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना के बाद डंपर चालक गाड़ी छोड़कर पैदल ही भाग निकला। चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग दौड़े और बस में पड़े घायलों को बाहर निकालना शुरू किया। मौके पर पुलिस पहुंची और तीन एंबुलेंस बुलाकर घायलों को उपचार के लिए भेजना शुरू किया। पहले सभी को पास के नर्सिंग होम में भेजा, जहां से 16 लोगों को सीएचसी जसरा रेफर कर दिया गया। सीएचसी जसरा से पांच लोगों की हालत गंभीर बताते हुए शहर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घायलों में बस चालक त्रिलोकी नाथ दुबे (43) निवासी डाही निरौंधा, शंकरगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने देरशाम अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में शंकरगढ़ थाने के पैरोकार देशराज मुखिया (45) व बारा थाने के पैरोकार सत्य प्रकाश द्विवेदी (46) के साथ इंजीनियरिंग कालेज की छात्रा फलक केशरवानी (22) निवासी शंकरगढ़, छात्र वैभवनाथ मिश्रा (17), छात्रा साधना (21) निवासी शंकरगढ़, मुज्जमल अली (28) निवासी बक्सी बाजार, करेली, उसकी बहन ऐरम अली (22), राशि सिंह (12) निवासी खीरी, उसकी मां प्रियंका सिंह (35), नारायण सिंह (32) निवासी बकुलिहा, शंकरगढ़, मीना जायसवाल (56) निवासी शंकरगढ़, मिथिलेश सिंह (37) निवासी बेमरा, शंकरगढ़ रामभवन सिंह (43) चुदंवा, शंकरगढ़, अखिलेश देवी (35) निवासी कपारी, शंकरगढ़, कमलेश कुमार (30) निवासी भड़िवार घायल हो गए जिन्हें सीएचसी शंकरगढ़ ले जाया गया। वहां पैरोकार सत्य प्रकाश द्विवेदी समेत पांच लोगों की हालत गंभीर बताते हुए शहर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नो इंट्री जोन में घुसा था डंपर, पुलिस थी बेखबर
घूरपुर। इरादतगंज धर्मकाटा के समीप जहां यह दुर्घटना हुई, वह नो इंट्री जोन में आता है। सवाल यह है कि साढ़े नौ बजे सुबह वहां पर डंपर नोइंट्री जोन में कैसे घुस गया। बता दें कि रीवा रोड पर नो इंट्री गौहनिया में लगती है और यह जहां हादसा हुआ है, वह गौहनिया से पांच से छह किमी दूर है। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि नो इंट्री स्थल पर खड़े पुलिस व होमगार्ड पैसे लेकर ट्रकों को दिन में भी छोड़ते रहते हैं, जो गौहनिया के बजाय नए यमुना पुल तक धीरे-धीरे पहुंचकर सड़क के किनारे खड़े हो जाते हैं। यह हादसा भी आज उसी की देन माना जा रहा है।

घूरपुर के इरादतगंज धर्मकांटे के पास रोडवेज बस और डंपर की आमने-सामने हुई टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त

घूरपुर के इरादतगंज धर्मकांटे के पास रोडवेज बस और डंपर की आमने-सामने हुई टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त - फोटो : NAINI

घूरपुर के इरादतगंज धर्मकांटे के पास रोडवेज बस और डंपर की आमने-सामने हुई टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त

घूरपुर के इरादतगंज धर्मकांटे के पास रोडवेज बस और डंपर की आमने-सामने हुई टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त - फोटो : NAINI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed